{"_id":"5b4788d04f1c1bad288b6392","slug":"181531414736-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी की किसान कल्याण रैली में किसानों एवं आम लोगों से धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी की किसान कल्याण रैली में किसानों एवं आम लोगों से धोखा
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम की रैली में मुंह धोने के लिए उपयोग होने वाला पानी दिया
बठिंडा। मलोट में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हुई किसान कल्याण रैली में आम लोगों समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान से पहुंचे किसानों ने मुंह धोने का पानी पिया। यह पानी पीने से कई किसानों व आम लोगों की हालत बिगड़ने की खबरें भी आई हैं। गौर हो कि बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की फसलों पर केंद्र सरकार की ओर से बढ़ाए गए एमएसपी रेट को लेकर किसान कल्याण रैली को संबोधित किया था। रैली का आयोजन भाजपा की भाईवाल पार्टी शरोमणि अकाली दल ने किया था। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की रैली में प्रबंधकों ने दिल्ली की एक कावेरी नामक ब्रांडेड कंपनी की ओर से बनाए गए पानी के पैकेट रैली में पहुंचे किसानों एवं आम लोगों को पीने के लिए दिया था। उस पैकेट के पीछे लिखा था कि यह पानी मुंह धोने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा पानी के पैकेट को 15 दिन में इस्तेमाल करने की बात लिखी थी।