{"_id":"5b4634714f1c1bc0248b5caa","slug":"181531327601-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लोहा नगरी बनेगी गो ग्रीन गोबिंदगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लोहा नगरी बनेगी गो ग्रीन गोबिंदगढ़
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब लोहा नगरी बनेगी गो ग्रीन गोबिंदगढ़
प्रदूषण मुक्त करने को एक मंच पर इकट्ठा हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। देश के सबसे प्रदूषित शहरों में शुमार सबसे कम आबादी वाली लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ को प्रदूषण मुक्त करने के लिए शहर के ही लोगों ने बीड़ा उठा लिया है। शहर को हरा भरा बनाने के लिए एक मिशन ग्रो ग्रीन गोबिंदगढ़ मुहिम शुरू की है जिसका चेयरमैन समाज सेवक प्रकाश चंद गर्ग को लगाया गया है। बुधवार को नगर काउंसिल मंडी गोबिंदगढ़ के मीटिंग हाल में शहर की सभी सामाजिक, धार्मिक, औद्योगिक एवं राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक बुलाकर शहर को हरा भरा बनाने के लिए अपना बनता योगदान देने की अपील की गई है। खचाखच भरे मीटिंग हाल में हर एक व्यक्ति अपने शहर को हरा भरा बनाने के लिए उत्साहित दिखा। कब, कहां कैसे किस जगह से शहर को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण मुहिम की शुरुआत की जाए सभी ने अपने-अपने विचार पेश किए। चेयरमैन प्रकाश चंद गर्ग ने बताया कि गो ग्रीन गोबिंदगढ़ मुहिम गैर राजनीतिक मिशन है। जहां पंजाब सरकार तथा जंगलात विभाग तंदुरुस्त मिशन पंजाब के तहत पंजाब भर में पौधारोपण करवाकर मुफ्त पौधे बांट रहा है उसी तर्ज पर अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझते हुए लोहा नगरी के लोग अपनी अच्छी सोच का प्रमाण पौधारोपण कर शहर को हरा भरा बनाने के लिए देंगे। इससे पहले विधायक काका रणदीप सिंह भी पार्टीबाजी से ऊठकर शहर को हरा-भरा बनाने की घोषणा कर चुके हैं। इस मिशन की शुरुआत भादला चुंगी से फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (भाखड़ा नहर) से की जाएगी वहीं जीटी रोड की दोनों साइड घनीं छांव वाले पौधे लगाकर उनकी संभाल के लिए कंटीली तार लगाई जाएगी। गर्ग ने कहा कि उनका मकसद अकेले पौधे लगाना ही नहीं होगा बल्कि उनकी संभाल भी की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते कहा कि घर में किसी भी सदस्य के जन्मदिवस पर एक पौधा जरूर लगाएं और एक साल तक उसकी परवरिश एक बच्चे की तरह की जाए। अगर एक साल तक पौधे की अच्छी देखभाल हो गई तो उसके पेड़ बनने में कोई नहीं रोक सकता।
बैठक में उद्योगपति केके जिंदल, आईसरा के अध्यक्ष विनोद वशिष्ठ, उपाध्यक्ष हरमेश जैन, उद्योगपति राजीव सूद, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बिट्टू, विधायक काका रणदीप सिंह के पीए सुभाष शाही, प्रदीप भल्ला, संजीव दत्ता, पार्षद हरमीत सिंह खालसा, महेश पाठक, संजय गर्ग, संदीप गोयल, अनिल सिंगला, विवेक सिंगला, राकेश जिंदल, राकेश जिंदल, हेमंत गोयल, नरेश खंडेलवाल, आरपी शारदा मौजूद थे।
नगर काऊंसिल भी देगी सहयोगबैठक में मौजूद कार्यकारी अधिकारी कुलबीर सिंह बराड़ ने शहर के सभी समाजसेवियों को भरोसा दिया कि जहां कहीं भी पौधारोपण करने के लिए नगर काऊंसिल की जरूरत पड़ी तो पूरा सहयोग दिया जाएगा और पानी की टैंकरों की व्यवस्था भी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन:11जीबीजीपी01: नगर काऊंसिल मंडी गोबिंदगढ़ में गो ग्रीन गोबिंदगढ़ की शुरुआत करते समूह समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य।