फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   15 अगस्त मौके बठिंडा पहुंचे जेल मंत्री ने कहा कि सूबे की जेलों में पांच सौ खाली पदों पर भर्ती की जाएगी

15 अगस्त मौके बठिंडा पहुंचे जेल मंत्री ने कहा कि सूबे की जेलों में पांच सौ खाली पदों पर भर्ती की जाएगी

Thu, 16 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
15 अगस्त मौके बठिंडा पहुंचे जेल मंत्री ने कहा कि सूबे की जेलों में पांच सौ खाली पदों पर भर्ती की जाएगी
सूबे की जेलों में बॉडी स्केनर, मोबाइल डिटेक्टर व खोजी कुत्ते तैनात किए जाएंगे
विज्ञापन

15 अगस्त मौके बठिंडा पहुंचे जेल मंत्री ने कहा कि सूबे की जेलों में 500 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। खेल स्टेडियम में 15 अगस्त का समागम मनाया गया। इस समागम में विशेष तौर पर पहुंचे सूबे के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि सूबे की जेलों में खाली पडे़ पदों में से 500 पद भरे जाएंगे। जेलों में असामाजिक पदार्थो को रोकने के लिए बाडी स्केनर, मोबाइल डिटेक्टर व खोजी कुत्ते तैनात किए जाएंगे। इस मौके उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब को तरक्की व तंदुरुस्त करने की ओर लि जाने के लिए मुख्य मंत्री कैप्टन् अमरिंदर सिंह की तरफ से अहम प्रयास किए जा रहे है। जेल मंत्री ने कहा कि आजादी प्राप्ती के लिए चले संघर्ष मेें 80 फीस्दी से ज्यादा कुर्बीनियां पंजाब के लोगों ने दी है । शहीदों के कारण आज हम आजादी मान रहे है।
जेल मंत्री ने बताया कि पंजाब में जेलों की सुरक्षा बढाते हुए और युवाओं को रोजगार देने के लिए सूबे की जेलों में कुल 700 नई भर्तियां की जाएगी। इनमें से 500 पदों पर भर्ती जल्द शुरू की जाएंगी । उन्होंने कहा कि भारत सरकार को सीआईएसएफ की दो कंपनियां पंजाब की जेलों में तैैनात करने के लिए लिखा गया है। इसके अलावा हर जेल में बाडी स्केनर, मोबाइल फोन डिटेक्टर और खोजी कुत्ते तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा जेलों में धार्मिक किताबें और लिटरेचर मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग की तरफ से पहल करते हुए फसल की पराली को जलाने की समस्या के मद्देनजर विभाग को 131 करोड़ की राशि जल्द ही दी जा रही है, जिस के साथ पंजाब की 2941 प्राइमरी खेतीबाड़ी सहकारी सभाओं में 11 हजार 375 विभिन्न किस्म के औजार जैसे कि एसएमएस कंबाइन हारवेस्टर, रोटावेटर, पैडी स्ट्रा चौपर शरेडर आदि की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

समागम के दौरान कर्जा माफी स्कीम के तहत 11 किसानों को 18 लाख के करीब कर्जा माफी सर्टिफिकेट बांटे गए। मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के कर्ज माफ करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी। 15 अगस्त समागम के दौरान झंडा फहराने की रस्म अदा करने के बाद जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को विभिन्न टुकड़ियों ने सलामी दी। इस के अलावा स्कूली बच्चों ने भी विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। बारिश के दौरान बच्चे और पुलिस कर्मी भीगते रहे और मंत्री जी अपना भाषण लंबा खींचते गए। बारिश के बावजूद बच्चों एवं पुलिस कर्मियों ने हौसला नहीं छोड़ा और वह समागम के आखिर तक ग्राउंड में खडे़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed