फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ढाबा मालिक सुसाइड मामला

ढाबा मालिक सुसाइड मामला

Mon, 13 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
ढाबा मालिक सुसाइड मामला
चौक पर शव रखकर एक घंटे तक प्रदर्शन
विज्ञापन

ढाबा मालिक सुसाइड मामले में परिजनों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी मांगी
पुलिस ने गिरफ्तारी का दिया आश्वासन, प्रदर्शनकारियों ने किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ढाबा मालिक प्रवीण कुमार की आत्महत्या के मामले में उसके परिजनों ने सोमवार को भाई वाला चौक पर शव रखकर एक घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाई वाला चौक के बीचों बीच शव रख प्रवीण को परेशान करने के आरोपी दुकान मालिक सुखचरणजीत सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। सूचना मिलने के बाद एडीसीपी गुरप्रीत कौर पूरेवाल, एसीपी गुरप्रीत सिंह और थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से गए और प्रवीण के शव का अंतिम संस्कार किया।
पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की सुबह परिजन प्रवीण का शव दुकान के पास लेकर पहुंचे। वहां पहले से मार्केट के लोगों ने दुकाने बंद कर रखी थी। परिजनों के आने के बाद दुकानदार उनके साथ खड़े हो गए और दुकान मालिक सुखचरणजीत सिंह के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी मांग करने लगे कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सुखचरणजीत सिंह लगातार प्रवीण को धमका रहा था। प्रवीण ने इस बारे में पुलिस को शिकायत भी की थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने सुखचरणजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की होती तो यह नौबत न आती। प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक भाई वाला चौक जाम करे रखा। पुलिस मुलाजिमों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद एडीसीपी गुरप्रीत कौर पूरेवाल वहां पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारी शांत होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed