फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   जगरांव रेलवे ओवरब्रिज की मुरम्मत का सांसद ने लिया जायजा

जगरांव रेलवे ओवरब्रिज की मुरम्मत का सांसद ने लिया जायजा

Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जगरांव रेलवे ओवरब्रिज की मुरम्मत का सांसद ने लिया जायजा
जगरांव रेलवे ओवरब्रिज की मुरम्मत का सांसद ने लिया जायजा
विज्ञापन

सांसद बिट्टू बोले-काम पूरा कराने के लिए हर सप्ताह लिया जा रहा है जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर के जगरांव रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का काम जोरों से चल रहा है, जो अगले साल जनवरी में पूरा करने का लक्ष्य है। मरम्मत के कार्य का शनिवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने जायजा लिया और रेलवे विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह काम को जल्द पूरा कराया जाए।
सांसद बिट्टू ने कहा कि इस पुल के एक हिस्से को गिराने का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि मरम्मत किए जा रहे पुल के हिस्से की लंबाई 65 फुट और चौड़ाई 10.5 फुट है। मरम्मत कार्य के लिए 24.30 करोड़ रुपये की राशी पंजाब सरकार की तरफ से रेलवे विभाग को पहला ही ट्रांसफर किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस पुल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष किस्म के गार्डर, डिजाइन और अन्य सामग्री की तैयारी हो चुकी है। पुल का काम पूरा होने के बाद पुल के साथ जुड़ी सड़के नगर निगम लुधियाना की तरफ से तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन

बिट्टू ने इस पुल के काम को तय समय सीमा मे करवाने का भरोसा करने का ऐलान किया कि वह इस काम का हर सप्ताह खुद जायजा ले रहे है यह उस समय तक जारी रहेगा जब तक काम पूरा नहीं हो जाता। इस काम में किसी भी तरीके की ढीलापन बर्दाश्त नहीं की जाएगा। उन्होंनेकहा कि इस काम को प्रमुखता के साथ करवाने के लिए रेलवे विभाग को कह कर एक्शियन को लुधियाना में ही ठहराने का प्रबंध करने के लिए कहा गया है। इस मौके पर उनके साथ सन्नी कैंथ, गुरदीप सिंह व अन्य लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed