फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मोबाईल टावर का विरोध

मोबाईल टावर का विरोध

Sat, 18 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
मोबाईल टावर का विरोध
दुकान की छत पर टावर लगाने का विरोध
विज्ञापन

लोगों का रोष देख कंपनी कर्मियों ने बंद किया काम
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
स्थानीय हरपाल नगर में स्थित त्रिवेणी मंदिर के नजदीक एक दुकान के ऊपर लगाए जा रहे मोबाइल टावर को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। जिसको लेकर लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल स्थानीय लोगों के विरोध के कारण टावर लगाने का काम बंद करवा दिया गया है। रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यहां पर टावर लगाया गया तो इसके खिलाफ संघर्ष के लिए मजबूर होंगे। रोष प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाए कि टावर का काम रुकवाने पर संबंधित लोगों, ठेकेदारों, कंपनी मैनेजर ने उनके साथ गाली गलौज की। जिससे गुस्साए लोगों ने सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। रोष प्रदर्शन कर रहे ईलाका निवासियों के साथ वार्ड के एमसी दर्शन बिल्लू भी उपस्थित रहे।

इस मौके अशोक कुमार उमेश कुमार व संजीव कुमार आदि ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपप्रधान बबली कोटफत्ता अपने निजी फायदे के लिए दुकान की छत पर फोर जी का टावर लगवा रहे हैं। उन्हें आम लोगों की सेहत को कोई मतलब नहीं है। एरिया में कई लोग मोबाइल टावर्स अपने घरों की छतों पर लगाकर कमाई कर रहे है। जबकि, उन घरों के आसपास रहने वाले लोग मोबाइल टावर्स की रेंज से बीमार होने के डर से जी रहे हैं। रिहायशी एरिया में मोबाइल टावर्स लगाने पर रोक लगाने की बात हुई जरूर थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हो रहा है। लोग बिना किसी डर के पैसे कमाने के लालच में घरों के उपर मोबाइल टावर्स भी लगा रहे हैं। उक्त लोगों ने कहा कि गत दिनों वे मोहल्ले के कुछ लोगों को साथ लेकर बबली कोटफत्ता के दुकान पर गए और टावर न लगवाने की सलाह दी। जिसके बाद बबली कोटफत्ता भड़क गए और कहा कि हर हाल में उक्त स्थान पर टावर लगेगा। जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया, जिसको लेकर मोहल्ले की महिलाओं ने भी विरोध जताया तो उनके साथ गाली गलौज की गई। जिस कारण उन्होंने विरोध किया है। वहीं इसकी सूचना मेयर अन्य अधिकारियों को दी गई काम बंद करा दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टावर लगाने का काम भविष्य में किया गया तो संघर्ष किया जाएगा। उक्त मामले संबंधी जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपप्रधान बबली कोटफत्ता ने कहा कि टावर लगाने का कार्य कंपनी का है। लोगों को संबंधित टावर कंपनी अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed