फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यूडीआईडी पोर्टल पर बनाए जा रहे विशेष कार्ड

दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यूडीआईडी पोर्टल पर बनाए जा रहे विशेष कार्ड

Wed, 25 Jul 2018 11:09 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यूडीआईडी पोर्टल पर बनाए जा रहे विशेष कार्ड
दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यूडीआईडी पोर्टल पर बनाए जा रहे विशेष कार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यूडीआईडी पोर्टल पर विशेष कार्ड बनाए जा रहे है, जोकि पूरे भारत में मान्यता प्राप्त होंगे। यह जानकारी एडिशनल डिप्टी कमिश्नर डा. शेना अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिव्यांग लाभपात्री जोकि निर्धारित दिव्यांग की प्रतिशतता (50 फीसदी) पूरी करता है, अपने स्तर पर या जिला समाजिक सुरक्षा आफिसर, जिला प्रोग्राम आफिसर, प्राइमरी स्कूल, हाई स्कूल, आंगनबाड़ी वर्कर की मदद से यूडीआईडी योजना से रजिस्टर करा सकते हैं, ताकि उन्हें इस योजना का लाभ दिया जा सके। इस संबंधी विशेष मीटिंग दौरान डा. शेना अग्रवाल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि वह अपने स्कूलों के कंप्यूटरों का इस्तेमाल करके लाभार्थियों को रजिस्टर करें। जिला प्रोग्राम आफिसर को कहा गया कि समूह बाल विकास तथा सुरक्षा अफसरों व आंगनबाड़ी वर्करों को हिदायत जारी की कि वह हर गांव में पैनशन ले रहे दिव्यांग लाभपात्रियों को स्कूल में साथ ले कर जाए तथा उनका रजिस्टर करवाएं। इस प्रोजेक्ट को पहल के आधार पर पूरा करने के लिए कहा गया। जिला समाजिक सुरक्षा आफिस हरमेश सिंह ने कहा कि सेहत विभाग की ओर से मेडिकल सर्टिफिकेट तथा यूडीआईडी स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए अपने स्तर पर ही रजिस्टर किया जा रहा है तथा मेंटली रिटायर्ड होम तथा गैर सरकारी संस्थाओं में भर्ती दिव्यांग पात्रों के भी यह कार्ड बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इस मीटिंग में अन्य अलावा संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed