फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   शहीद जवान का हुआ सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शहीद जवान का हुआ सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवान का हुआ सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
शहीद जवान का हुआ सरकारी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

आप विधायक कमालू भी पहुंचे जवान की अंतिम विदाई में
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। गत दिन पश्चिम बंगाल में शहीद हुए बालियांवाली के बीएसएफ के जवान का अंतिम संस्कार शनिवार को सरकारी सम्मान से गांव में ही किया गया। जवान बलजिंदर सिंह (21) पुत्र स्व. दर्शन सिंह डेढ वर्ष पहले बीएसएफ में भर्ती हुआ था और मणिपुर में ट्रेनिंग के बाद अब पश्चिम बंगाल में ड्यूटी पर तैनात था। गत दिन वह अपने कुछ साथियों के साथ एक नदी पुल को पार कर रहा था जहां पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर गया और डूबने कारण शहीद हो गया। शनिवार को शहीद का शव उसके पृतक गांव बालियांवाली पहुंचा जहां पर बीएसएफ के जवानों ने उसे सलामी दी और आप विधायक जगदेव सिंह कमालू, एसएचओ बालियांवाली भूपिंदर सिंह व नगर वासियों ने शहीद को श्रद्धांजलि भेंट की।

इस मौके प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने पर नगर वासियों में रोष देखने को मिला। गौर है कि बलजिंदर सिंह गरीब मजदूर परिवार से संबंध रखता था और 4 भाई-बहनों में सब से छोटा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है लेकिन बड़ा भाई कुंवारा व बेरोजगार है। नगर वासियों शहीद के परिवार के लिए सरकार से नौकरी व आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed