{"_id":"5b4f73b54f1c1bee748b486f","slug":"161531933621-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत मजदूर ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत मजदूर ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत मजदूर ने ट्रेन आगे कूदकर दी जान
रोजगार न मिलने और माता की बीमारी को लेकर था परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिले के गांव माडी निवासी एक युवा खेत मजदूर ने बुधवार को गांव माइसरखाना के रेलवे स्टेशन पर आ रही गाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। युवक की पहचान गुरदीप सिंह (31) के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
किसान नेता जसवीर सिंह ने बताया कि गुरदीप सिंह निवासी गांव माडी का रहने वाला था। वह काफी समय से खेत मजदूर के तौर पर कार्य करता था। उन्होंने बताया कि उक्त मजदूर तकरीबन एक माह से बेरोजगार था और उसकी माता ज्यादा बीमार रहती है। किसान नेता के अनुसार इसी परेशानी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। किसान नेता ने जिला प्रशासन से मांग की कि प्रशासन पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता करे। इस संबंधी रेलवे पुलिस के हवलदार गुरलाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। किसान नेता ने बताया कि उक्त युवक अपने घर में अकेला ही कमाने वाला था। वह अपने बीमार माता-पिता का इकलौता सहारा था। अब उसने रोजगार न मिलने व अपनी माता की बीमारी के कारण खुदकुशी का कदम उठाया है।