फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   सीआईए इंचार्ज विजय कुमार लाइन हाजिर, विभागीय जांच होगी

सीआईए इंचार्ज विजय कुमार लाइन हाजिर, विभागीय जांच होगी

Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सीआईए इंचार्ज विजय कुमार लाइन हाजिर, विभागीय जांच होगी
सीआईए इंचार्ज विजय कुमार लाइन हाजिर
विज्ञापन

पटियाला के एसपी (एच) को सौंपी जांच
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। सीआईए स्टाफ बहादरसिंहवाला के इंचार्ज विजय कुमार के सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के चलते पुलिस प्रशासन ने उसे लाइन हाजिर कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।
एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि सीआईए इंचार्ज विजय कुमार का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। मामले में उन्हें हेड क्वार्टर पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि विजय कुमार के खिलाफ उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की जांच करनी जरूरी बनती थी। इस कारण यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि विजय कुमार मामले की जांच पटियाला के एसपी (एच) कंवरदीप कौर करेंगे। विभागीय जांच में यदि विजय कुमार आरोपी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह है मामला
गत दिनों विजय कुमार की नशे की हालत में एक हरियाणा की महिला के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। उक्त महिला ने विजय कुमार का बचाव करते हुए अपने पति गुरजंट सिंह पर आरोप लगाए थे कि उसने कोई नशीली वस्तु पिलाकर यह वीडियो बनाया है। विजय कुमार ने भी पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि गुरजंट सिंह ने शराब में कुछ मिलाकर उन्हें पिलाया था। उसने बदनाम करने के लिए यह वीडियो बनाई थी जो करीब डेढ़ साल पुरानी है। महिला के पति गुरजंट सिंह ने इन दोनों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed