{"_id":"5b48da334f1c1b4b748b461e","slug":"161531501107-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिधवां नहर के साथ-साथ शहरवासियों ने लगाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिधवां नहर के साथ-साथ शहरवासियों ने लगाए पौधे
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधवां नहर के साथ-साथ शहरवासियों ने लगाए पौधे
लुधियाना। सिधवां नहर के साथ -साथ वृक्ष लगाने के लिए शहरवासियों ने भारी संख्या में भाग लिया। नहर के साथ लगभग 150 के करीब वृक्ष जिनमें अमलतास, गुलमोहर व पीपल आदि को लगाया गया। मेयर बलकार सिंह सिद्धू व ममता आशु ने सभी शहरवासियों का धन्यावाद किया कि उन्होंने तंदरुस्त पंजाब के अंतर्गत वनमहोत्सव में बढ़कर भाग लिया। समारोह के संयोजक प्रदीप ढल्ल ने बताया कि इस समारोह में मेयर बलकार सिद्धू ने पखोवाल रोड पर कार चालको को 200 छोटे डस्ट बिन बांटे। यह डस्ट बिन डिजिटल पाठशाला के सहयोग से भेंट किए गए व कार चालकों को आग्रह किया गया कि वह कचरा कार से बाहर न फेंक कर कार डस्ट बिन में डालें। ताकि सड़कों पर गंदगी न फैले। समारोह में समाज सेवी संस्थाएं जिनमें एसजीएम निष्काम सेवा सोसायटी, डिजिटल पाठशाला के छात्र-छात्राएं, क्रिश्चियन कम्यूनिटी के अल्बर्ट दुआ, सेंट बाबरा स्कूल के छात्र, सनातन धर्म मंदिर विशाल नगर, श्री गीता मंदिर विकास नगर के सदस्यों के अलावा समारोह में दिलराज सिंह, सन्नी भल्ला, पंकज काका आदि शामिल थे। समारोह में विशेष सहयोग जंगलात विभाग व नगर निगम के कर्मचारियों का रहा। इस दौरान अन्य क्षेत्रों के लोगो ने ममला आशु से मांग की कि उनके इलाके में भी इसी प्रकार वृक्ष रोपण अभियान चलाए जाएं। इस दौरान आरके सलूजा, इंद्रजीत सिंह, पवन कांत वोहरा, दीपक गुप्ता, लवली कालड़ा आदि मौजूद रहे।