{"_id":"5acb98ea4f1c1bed618b68b3","slug":"151523292394-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेखा और मेघा के सिर सजा मिस फेयरवैल का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेखा और मेघा के सिर सजा मिस फेयरवैल का ताज
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रेखा और मेघा बनीं मिस फेयरवेल
लुधियाना। मास्टर तारा सिंह मेमोरियल कालेज फार विमन में आर्ट्स की छात्राओं को विदाई देने के लिए ‘पल रुखस्त दे’ समारोह आयोजित किया गया। इसका आगाज छात्राओं की ओर से प्रिंसिपल डा. किरनदीप कौर के स्वागत से किया गया। छात्राओं ने कालेज में बिताए खूबसूरत पलों को याद करते हुए अध्यापकों का धन्यवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने रैंपवॉक का आयोजन किया। समारोह का मुख्य आकर्षण मिस फेयरवेल मुकाबला रहा। ग्रेजुएट क्लासों में मिस फेयरवेल का ताज मेघा के सिर सजा। योगिता को फर्स्ट रनरअप, सुनैना को सेकेंड रनरअप और सलोनी को मिस फैशनिस्टा का खिताब हासिल हुआ। पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओें में रेखा मिस फेयरवेल चुनीं गई। परमिंदर कौर को मिस एलीगेंट और चेतना को मिल क्रोइंग ग्लोरी के खिताब से नवाजा गया। कॉलेज के डिप्लामा इन फैशन डिजाइनिंग विभाग ने विद्यार्थियों की ओर से तैयार की पोशाकों का फैशन शो भी करवाया। अमनदीप कौर को मिस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग और निशा मिस चार्मिंग बनीं। अमनप्रीत कौर को बेस्ट मॉडल का खिताब हासिल हुआ। प्रिंसिपल डॉ. किरनदीप कौर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।