फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशा तस्करों व डांसरों को अपना घर किराए पर न दो -मोहल्ला निवासी

नशा तस्करों व डांसरों को अपना घर किराए पर न दो -मोहल्ला निवासी

Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
नशा तस्करों व डांसरों को अपना घर किराए पर न दो -मोहल्ला निवासी
बठिंडा में नशा तस्करों व डांसरों को घर किराए पर न दो
विज्ञापन

लोगों ने की अपील, कहा-मोहल्ले में आए तो नशा तस्कर व डांसर खुद जिम्मेदार होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सूबे में नशा खत्म करने के लिए जहां पंजाब सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं शहर के लोगों ने भी नशा तस्करों को अपना घर किराए पर न देने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। इसके अलावा लोगों ने एक चेतावनी बोर्ड मोहल्ले के एंट्री मोड़ पर लगाकर लिखा है कि अगर नशा तस्कर या डांसर मोहल्ले में आए तो वह अपने नुकसान का खुद जिम्मेदार होगा ।
इस संबंध में मोहल्ला बाबा दीप सिंह नगर निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि मोहल्ले में आरकेस्ट्रा का काम करने वाली डांसरों किराए का मकान लेकर गलत कामों को अंजाम देती थी और जो उनके पास गलत युवा आते थे वो नशा करते थे । जिससे मोहल्ले के बच्चों एवं युवाओं पर गलत असर पड़ता था। उन्होंने बताया कि उनके मोहल्ले में नशा तस्करों के साथ डांसरों की तदाद बढ़ गई थी जिस के चलते कुछ लोगों के कारण पूरा मोहल्ला ही बदनाम हो गया और कोई भी इस मोहल्ले में रहने को तैयार नहीं था। उन्होंने बताया कि अब नशे से मर रहे युवाओं को बचाने के लिए उनके मोहल्ला निवासियों की तरफ से अनूठी पहल की गई हैै। जिस के तहत सभी मोहल्ला निवासियों को सूचित किया गया है कि वो डांसरों व नशा तस्करों को अपना मकान किराए पर न दे। इसके बावजूद कोई डांसर या नशा तस्कर उनके मोहल्ले में आया तो वह अपने नुकसान का खुद जिम्मेदार होगा। रणजीत सिंह ने बताया कि इसी संबंध में मोहल्ला निवासियों ने मोहल्ले के एंट्री मोड पर चेतावनी वाला फलैक्स बोर्ड लगाया है।
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में चौकी वर्धमान प्रभारी एएसआई गणेश्वर कुमार का कहना था कि नशा तस्करों व जिस्मफिरोशी का धंधा करने वाली डांसरों के खिलाफ पुलिस की तरफ से विशेष मुहिम चलाई गई है। जिस में मोहल्ला निवासी उनका पूर्ण तौर पर सहयोग कर रह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed