{"_id":"5b5607724f1c1b58488b6782","slug":"141532364658-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1100 भक्तों को करवाए मुक्तेश्वर धाम चहलां के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1100 भक्तों को करवाए मुक्तेश्वर धाम चहलां के दर्शन
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1100 भक्तों को कराए मुक्तेश्वर धाम चहलां के दर्शन
स्वामी विवेक भारती ने फ्री बस सेवा को झंडी दिखाकर किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महादेव सेवा दल की ओर से सावन माह के हर सोमवार को गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर के दर्शनों के लिए शुरू की फ्री बस सेवा के तहत आज सावन के दूसरे सोमवार को विधानसभा पूर्वी के सेक्टर 32 से महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा की अध्यक्षता में 1100 शिव भक्तों का जत्थे ने भोले बाबा के दर्शन किए। स्वामी विवेक भारती ने विधिवत पूजन व झंडी दिखाकर बस सेवा को रवाना किया व महादेव सेवा दल की ओर से धर्म के प्रचार व प्रसार के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। बसों व गाड़ियों के माध्यम से मुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर पहुंचे महादेव सेवा दल के अध्यक्ष चेतन बवेजा व शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन कर आशीर्वाद लिया। समारोह मे विशेष तौर पर पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस सचिव गुरमेल पहलवान ने चेतन बवेजा की अध्यक्षता में महादेव सेवा दल की ओर से सावन माह के हर सोमवार को गांव चहलां स्थित मुक्तेश्वर धाम शिव मंदिर के दर्शनों के लिए फ्री बस सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि चेतन बवेजा व अन्य सदस्य भक्तों को यात्रा करवाकर पुण्य के भागी बन रहे है। फ्री बस सेवा की जानकारी देते हुए चेतन बवेजा ने कहा कि सावन के प्रत्येक सोमवार को महादेव सेवा दल की ओर से फ्री बस सेवा शुरू की गई है। जिसके तहत सावन के हर सोमवार को चंडीगढ़ रोड 32 सेक्टर स्थित दल के कार्यालय से सुबह नौ बजे बसें रवाना होंगी। चेतन बवेजा ने कहा कि श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर (मुक्ति धाम) में सावन महा शिवरात्रि महोत्सव मे शामिल होकर जो भोले बाबा के दर्शन करना चाहता है, 9 अगस्त को बस यात्रा के माध्यम से गांव चहलां जा सकता है। यह सेवा 24 घंटे तक दिन-रात चलेगी। इस अवसर पर मनीष कालिया, चंद्र भारद्वाज, पंकज गिल्हौत्रा, जितेंद्र दुग्गल, बन्नी बवेजा, रिशी वासल, योगेंद्र कुमार, योगेश सैणी, दीपक बेरी, बलदेव भोला, अजय अरोड़ा, नीलम दत्ता, कर्ण अग्रवाल, तरुण शिंकी, प्रदीप मितल, विवेक रावला, नरेश गुप्ता, सर्वजीत गुलाटी व अन्य भी उपस्थित थे।