{"_id":"5b4ccbf84f1c1b4d748b51ff","slug":"141531759608-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के कारण सड़क धसी, सिविल अस्पताल की बाउंड्री वाल भी गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के कारण सड़क धसी, सिविल अस्पताल की बाउंड्री वाल भी गिरी
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आफत की बरसात : लुधियाना में सड़क धंसी
सिविल अस्पताल की बाउंड्री वाल गिरी, पुलिस ने काका मैरिज पैलेस वाली रोड बंद कराई
दीवार गिरने से दो गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सोमवार सुबह बारिश की वजह से महानगर में काका मैरिज पैलेस के पास सड़क धंस गई। वहीं सिविल अस्पताल के पीछे बनी दीवार गिर गई। उस दीवार के नीचे एक गाड़ी और टाटा 407 आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
भारी बारिश के कारण काका मैरिज पैलेस वाली रोड पर गहरा गड्ढा हो गया। सड़क धंसने की सूचना मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और उस रोड पर किसी भी वाहन को जाने की इजाजत नहीं दी गई। पुलिस की तरफ से रोड पूरी तरह से ब्लाक कर दिया गया। निगम टीम ने गड्ढे की रिपेयर शुरू कर दी। बारिश की वजह से सिविल अस्पताल के पीछे वाली दीवार गिर गई। इससे दीवार के साथ खड़े छोटे हाथी और टाटा 407 के शीशे टूट गए। दीवार गिरने के कारण बैंड बाजे वालों की एक रेहड़ी भी टूट गई। सिविल अस्पताल की यह दीवार काफी पुरानी थी। सिविल अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि दोबारा नई दीवार बनाने के लिए कह दिया है।