{"_id":"5b71b13442c7925a4f50fa76","slug":"131534177588-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी, हैंडबॉल, जुडो के मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी, हैंडबॉल, जुडो के मुकाबलों में खिलाडिय़ों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी, हैंडबाल, और जूडो मुकाबलों में दिखाया दम
तंदरुस्त पंजाब मिशन के तहत खेल विभाग पंजाब ने कराईं प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। तंदरुस्त पंजाब मिशन के अंतर्गत खेल विभाग पंजाब ने कई कार्यक्रम करवाए गए। जिला खेल ऑफिस के सब सेंटर हॉकी कोचिंग सेंटर जलालदीवाल में जूनियर हॉकी कोच बलजीत कौर ने खिलाड़ियों को योग का महत्व बताया। वहीं सब सैंटर कोचिंग सेंटर किला रायपुर स्थित हॉकी सेंटर में सफाई अभियान चलाया।
इसके अलावा गुरू नानक स्टेडियम में जूडो अंडर-14 लड़कों में 30 किलोग्राम से कम भार वर्ग मुकाबले में मनवीर, गौतम, पारस, 35 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रितेष, करण, साशवत, 40 किलोग्राम से कम भार वर्ग में प्रिंस, गौरभ, शिवा, 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में राजीव, वरूण, अशोक, 50 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कीर्ति राज, अर्जुन, रवि कुमार, 50 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में निर्भय, हिमांशु, बसंत ने क्रमवार पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा हॉकी और हैंडबॉल के वीकएंड मैच भी हुए। हॉकी लीग में लड़कों के मुकाबले में मालवा अकादमी ने श्री भैणी साहिब टीम को 4-0 से, जरखड़ अकादमी ने किला रायपुर टीम को 4-0 से, लड़कियों के मुकाबले में खालसा स्कूल ने डीएवी स्कूल को 4-0 से, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलालदीवाल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर नगर को 3-0 से हराकर जीत प्राप्त की। वहीं हैंडबाल लीग में अंडर-17 लड़कों के मैच में पीएयू टीम ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिमिट्री रोड को 22-20 से, आईपीएस टीम ने लुधियाना-2 टीम को 23-17 से हराया। वहीं लड़कियों के मैच में पीएयू. टीम ने एआईसीए टीम को 7-5 से, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिमिट्री रोड ने लुधियाना-2 टीम को 10-8 से हराकर जीत हासिल की।