फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   नशे को लामबंद करने के लिए गांववासी सहयोग करें-एसएचओ

नशे को लामबंद करने के लिए गांववासी सहयोग करें-एसएचओ

Sun, 29 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
नशे को लामबंद करने के लिए गांववासी सहयोग करें-एसएचओ
नशे के खिलाफ गांववासी सहयोग करें: एसएचओ
विज्ञापन

त्रिलोकपुरी में हुई सांझी पुलिस पंचायत बैठक, कहा- नशा हमारे समाज पर कलंक है
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। एसएसपी फतेहगढ़ साहिब अलका मीना द्वारा चलाई गई नशे खिलाफ मुहिम तहत स्थानीय अजनाली गांव में सांझी पुलिस और पंचायत बैठक का आयोजन मोहल्ला त्रिलोकपुरी के सरकारी मिडिल स्कूल में किया गया। जिसमें एसएचओ कुलजीत सिंह अपनी टीम समेत पहुंचे और लोगों को नशों खिलाफ जागरूक करते कहा कि नशा हमारे समाज पर कलंक है अगर कोई नशा करता है उसका मार्ग दर्शन किया जाए और नशे में फंसे हुए व्यक्ति को नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया जाए जहां आर्थिक पक्ष से कमजोर ऐसे लोगों का इलाज सरकार मुफ्त कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील करते कहा कि अगर कोई नशा करता या बेचता है तो शिकायत बॉक्स में अपना पत्र डाल सकता है और हमें भी फोन कर सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्ता रखा जाएगा। वहीं नशा तस्करों से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अरविंद सिंगला, लायन आरपी शारदा, लालजीत सिंह लाली, गांव के नंबरदार संजीव दत्ता ने थाना प्रभारी कुलजीत सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित कर आश्वासन दिया कि उन्हें इस मुहिम के लिए हर तरह का सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:29जीबीजीपी04: मंडी गोबिंदगढ़ को त्रिलोकपुरी इलाके में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते थाना प्रभारी कुलजीत सिंह व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed