फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संगरूर में टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन का प्रदर्शन

संगरूर में टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन का प्रदर्शन

Sun, 22 Jul 2018 09:56 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन का प्रदर्शन
टेट पास बेरोजगारों ने घेरा कैबिनेट मंत्री का घर
विज्ञापन

बीएड अध्यापक यूनियन ने निकाला रोष मार्च, किया प्रदर्शन
सरकार पर लगाया वादाखिलाफी करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। मांगों को लेकर टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन ने रविवार को शहर में प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला की कोठी का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार से मांग की कि वह चुनाव के समय किए वादों को पूरा करे।
तेज बारिश के बावजूद संगरूर, बरनाला और मानसा से संबंधित टेट पास बेरोजगार अध्यापक बड़ी तादाद में पहले स्वतंत्र भवन में इकट्ठा हुए और इसके बाद शहर में रोष मार्च करते हुए कैबिनेट मंत्री की कोठी की तरफ रवाना हुए। धरने को संबोधित करते हुए जत्थेबंदी के प्रांतीय अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ढिलवां ने कहा कि राज्य की नौजवान पीढ़ी का बड़ा हिस्सा बेरोजगारी का शिकार है। सरकार का फर्ज बनता है कि योग्यता मुताबिक हर नौजवान को रोजगार मुहैया करवाए। सरकार की शिक्षा के व्यापारीकरण की नीतियों की बदौलत प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या अमरबेल की तरह बढ़ती जा रही है। बीएड टेट पास 50000 बेरोजगार अध्यापकों की रेगुलर भर्ती नहीं की जा रही है बल्कि नौजवानों को बेरोजगारी की भट्ठी में झोंका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के समय प्रदेश सरकार के नौजवानों से वादा किया था कि हर नौजवान को रोजगार की गारंटी की जाएगी लेकिन सरकार अपने वादे से भाग रही है। उन्होंने मांग की कि सरकारी स्कूलों में रिक्त अध्यापकों के पदों को रेगुलर आधार पर भरा जाए, विभिन्न पदों के लिए फार्म फीस कम की जाए, भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित दिनों में पूरा किया जाए, अध्यापक योग्यता परीक्षा पास सभी उम्मीदवारों को भर्ती किया जाए।
विज्ञापन

मौके पर जत्थेबंदी के प्रदेश सीनियर उपाध्यक्ष निक्का सिंह समाओ, प्रेस सचिव रणदीप संगतपुरा, संदीप गिल, गोरखा सिंह, सुखदीप बठिंडा, नवजीवन सिंह, गुरजीत नाभा, हरविंदर होडला, सुखदीप सिंह, अमनदीप बावा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
फोटो:22एसजीआरपी02:संगरूर में रोष मार्च करते हुए टेट पास बेरोजगार अध्यापक।
----------------------
जसवीर सिंह भट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed