{"_id":"5b4e21404f1c1bee748b4568","slug":"131531846976-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रुप से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रुप से परेशान महिला ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मुल्लांपुर दाखा (लुधियाना)। मानसिक रूप से परेशान गांव ढट निवासी हरप्रीत कौर ने सोमवार देर रात घर में पड़ा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसका पति घर आया। पत्नी को बेहोश देख वह उसे पास के निजी अस्पताल ले गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना दाखा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के पास पोस्टमार्टम कराकर शव वारिसों के हवाले कर दिया है।
हरप्रीत के पति संतोख सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी हरप्रीत कुछ दिन से परेशान थी। सोमवार को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। पीछे से उनकी पत्नी ने घर में पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई और वह कुछ समय बाद बेहोश हो गई। जब वह आया तो पत्नी को बेहोश देखकर होश उड़ गए। वह पत्नी को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।