फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   आधे घंटे की हुई बरसात, शहर के चारों तरफ हुआ पानी पानी

आधे घंटे की हुई बरसात, शहर के चारों तरफ हुआ पानी पानी

Fri, 17 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
आधे घंटे की हुई बरसात, शहर के चारों तरफ हुआ पानी पानी
आधे घंटे की बारिश में लुधियाना में जलभराव
विज्ञापन

महानगर के कई इलाकों में खड़ा रहा बारिश का पानी
नेशनल हाईवे और फिरोजपुर रोड पर लोगों को हुई काफी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लुधियाना में शुक्रवार को हुई आधे घंटे की बारिश में जलभराव जैसे स्थिति बन गई। बारिश सिर्फ आधा घंटा ही हुई, जिस कारण शहर का ऐसा कोई इलाका नहीं था, जहां पानी न भरा हो। तेज बारिश से शहर का हर इलाका पानी से भर गया। निकासी न होने के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की स्पीड को ब्रेक लग गई। कई स्थानों पर बारिश के पानी के कारण ट्रैफिक जाम जैसे हालात हो गए। साथ ही शहर के लोग फिर नेशनल हाईवे पर फिरोजपुर रोड पर बारिश के कारण परेशान दिखे। इन सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है और वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। महानगर में सुबह धूप थी और दोपहर होते होते आसमान में काले बादल आ गए। डेढ़ बजे के करीब बारिश शुरू हो गई। आधा घंटा बारिश काफी तेज हुई। जिस कारण शहर के निचले इलाकों में पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हमेशा की तरह इस बार भी पानी के कारण सबसे ज्यादा परेशानी राहोंरोड, पुरानी जीटी रोड, दोमोरिया पुल, ट्रांसपोर्ट नगर, बस्ती जोधेवाल, गिल रोड और ढोलेवाल इलाके के लोगों को हुई। हैबोवाल, सरदार नगर, बाजवा नगर, गुरदेव नगर, दीपक अस्पताल रोड, किचलू नगर, जस्सियां रोड, ज्वाला सिंह चौक, चूहड़पुर रोड, घंटाघर चौक, चौड़ा बाजार, माधोपुरी, सुंदर नगर इलाकों में पानी भरा रहा।

नेशनल हाईवे पर फिरोजपुर रोड जाम, लोगों को हुई परेशानी
आधा घंटा पड़ी बारिश के बाद नेशनल हाईवे और फिरोजपुर रोड पर सफर करने वाले लोगों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। इन दोनों सड़कों पर निर्माण कार्य जारी है। जिस कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी। कुछ ही समय में यहां काफी जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को निकलने का रास्ता भी नहीं मिला। वाहनों की स्पीड धीरे हो गई और इन जगहों पर ट्रैफिक जाम जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed