फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मामला ट्रक चालक को दो महीनों से किराया ना देने का

मामला ट्रक चालक को दो महीनों से किराया ना देने का

Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
मामला ट्रक चालक को दो महीनों से किराया ना देने का
लोहा व्यापारी पर कार्रवाई न होने पर घेराव करने की चेतावनी
विज्ञापन

मंडी गोबिंदगढ़। मंडी गोबिंदगढ़ की लोहा ट्रेडिंग फर्म के मालिक द्वारा फरीदाबाद के ट्रक चालक को दो महीनों से बनता किराया न देने का मामला गरमाता जा रहा है। भले ही गोबिंदगढ़ पुलिस ने ट्रक को लोहा व्यापारी हिमांशु के चंगुल से छुड़वा लिया था, लेकिन अब भी ट्रक मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ा है। ट्रक मालिक रफीक अहमद लोहा व्यापारी हिमांशु से बनता किराया लिए बगैर अपना ट्रक वापस वजीराबाद ले जाने की जिद पर अड़ गया है।
गोबिंदगढ़ के अग्रसेन पार्क में ट्रक चालक रफीक मोहम्मद की मदद में आए पंथ खालसा पंजाब सत्कार कमेटी के अध्यक्ष गुरजीत सिंह खालसा, सूबेदार शिवदेव सिंह, राम सिंह, प्रभदयाल सिंह, कश्मीर सिंह, राजवीर सिंह, हरनेक सिंह, बलदेव सिंह कालगढ़ और गुरचरन सिंह डडहेड़ी ने कहा कि रफीक मोहम्मद जोकि गत 6 जून 2018 को फरीदाबाद से अपने ट्रक में स्क्रैप भरकर मंडी गोबिंदगढ़ लाया था जिसके भोलेपन का नाजायज फायदा लेकर लोहा व्यापारी ने फर्जी बिल और ई-वे बिल बनाकर ड्राइवर को सौंप दिया, जबकि ड्राइवर के पास सभी सबूत हैं फिर भी पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही। अगर पुलिस ने लोहा व्यापारी खिलाफ मामला दर्ज ना किया तो वह मिल का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

जब इस बारे एसएचओ कमलजीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस मामले में फरीदाबाद पुलिस स्टेशन और मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस स्टेशन में मामले की जांच चल रही है। 16 अगस्त को वह फरीदाबाद में दोबारा पुलिस को भेजेंगे। लोहा व्यापारी हिमांशु ने उनको कुछ असली दस्तावेज पेश किए हैं जिनकी जांच भी की जा रही है जांच के बाद अगर कोई दोषी पाया दया तो बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन: 13जीबीजीपी05: मंडी गोबिंदगढ़ की अग्रैसन पार्क में लोहा व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई ना करने के रोष में प्रशासन को चेतावनी देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed