{"_id":"5b71b13042c7925a8564aadd","slug":"11534177584-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव की तैयारी, लिप ने पंजाब के ढांचे का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव की तैयारी, लिप ने पंजाब के ढांचे का किया ऐलान
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयार: बैंस
लोक इंसाफ पार्टी ने पंजाब के ढांचे का किया एलान
सूबे के सभी जिलों के नेताओं को दी गईं जिम्मेदारियां
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोकसभा चुनाव के मिशन 2019 के लिए लोक इंसाफ पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव को देखते हुए सोमवार को लोक इंसाफ पार्टी पंजाब के ढांचे का एलान किया। नई चुनी गई टीम में नौजवान नेता, महिलाए सहित राज्य के ज्यादातर जिलों के नेता को शामिल किया। पार्टी का प्रधान चुने जाने के बाद विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने एलान किया कि लोक इंसाफ पार्टी लोक सभा चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि राज्य में हमख्याली पार्टियों के साथ मिल कर वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
पार्टी के ढांचे का ऐलान करते हुए जत्थेदार और विधायक बलविंदर सिंह बैंस को सरपरस्त, विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को पार्टी का प्रधान एलान किया गया। इसके अलावा प्रेम मित्तल को पार्टी का सीनियर उप प्रधान, अर्जुन सिंह चीमा, शशि मल्होत्रा और जतिंदर पाल सिंह सलूजा को उप प्रधान, प्रो. जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को महासचिव और मालवा जोन के इंचार्ज बनाया गया। रणधीर सिंह सीबिया, जसविंदर सिंह खालसा, कुलदीप सिंह पड्डा एनआरआई को महासचिव, विपिन सूद काका को पार्टी का कैशियर और जसबीर सिंह आकलिया को सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा अमरीक सिंह वरपाल को माझा जोन का इंचार्ज, एडवोकेट किरणजीत कौर स्त्री विंग, जरनैल नंगर एससी विंग का प्रधान और दोआबा जोन के इंचार्ज, जगजोत सिंह खालसा धार्मिक विंग, सुखदेव सिंह चक्क को किसान विंग, सुरिंदर सिंह गरेवाल को यूथ विंग, पंकज अरोड़ा को इंडस्ट्री और ट्रेड विंग, एडवोकेट अब्दुल्ल कादिर को अल्पसंख्य विंग, हरदेव सिंह होशियारपुर को पिछड़ी श्रेणी विंग और रिटायर्ड कर्नल अवतार सिंह हीरा को एक्स सर्विस मैन विंग का राज्य प्रधान नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
पार्टी की तरफ से बाकी रह गए पदाधिकारी और जनरल काऊंसिल, अनुशासन कमेटी, वर्किंग कमेटी मेंबरों का जल्द ऐलान किया जाएगा। विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने बताया कि लोक इंसाफ पार्टी में कई नए चेहरे और पुराने नेताओं को राज्य ढांचे में शामिल किया गया है, जोकि अपने स्तर पर पार्टी की सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी तैयार हो चुकी है और पार्टी के नेताओं को अब से जमीन स्तर पर काम करने के लिए कह दिया गया है।