फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   अपना गांव स्वच्छ बनाएं दो लाख का ईनाम पाएं

अपना गांव स्वच्छ बनाएं दो लाख का ईनाम पाएं

Sat, 11 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
अपना गांव स्वच्छ बनाएं दो लाख का ईनाम पाएं
अपना गांव स्वच्छ बनाएं दो लाख इनाम पाएं
विज्ञापन

-देहात क्षेत्र के साफ स्कूलों को भी मिलेगा नगद इनाम : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब। भारत सरकार के जल और स्वच्छता मंत्रालय ने ग्रामीण क्षेत्रों की साफ सफाई संबंधी शुरू किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के तहत भारत के सभी जिलों की स्वच्छता की गुणवत्ता और मात्रा का मूल्यांकन किया जा रहा है। इसलिए जिले के समूह नागरिकों से अपील है कि वह अपने गांव और जिले को स्वच्छता में पहले दर्जे पर लाने के लिए अपना बनता योगदान दें।

डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने समूह नागरिकों को आह्वान किय है कि वह अपने एंड्रायड मोबाइल फोन के पले स्टोर से एसएसजी 18 डाउनलोड कर फीड बैक जरूर दें, ताकि जिला जहां ग्रामीण क्षेत्र में शौचमुक्त की तरह स्वच्छता के पैमाने पर भी खरा उतर सके। डीसी ने बताया कि पंजाब सरकार मिशन स्वच्छ और तंदरुस्त पंजाब अधीन सबसे साफ स्वच्छ गांव को 2 लाख रुपये, सबसे बढ़िया ग्रामीण सेहत सेवाएं देने वाले गांव को एक लाख रुपये, साफ आंगनबाड़ी केंद्र को 50 हजार, देहात क्षेत्र में सबसे अधिक स्वच्छ सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 1 लाख रुपये, जिले के देहाती क्षेत्र में सबसे अधिक साफ प्राइमरी मिडिल स्कूल को 50 हजार, खुले में शौच जाने वाले लोगों को रोकने वाली निगरान कमेटियों को 25 हजार, बढ़िया कारगुजारी वाली ओडीएफ निगरान कमेटी या ग्रुप को एक लाख रुपये का नगद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा सरकार ने स्वच्छता मुहिम में वलेंटियर और स्वच्छता चैंपियन के लिए भी इनाम रखे हैं। इस बारे में वेबसाइट पीबीडीडब्लयूएसएस.जीओवी.इन पर जानकारी हासिल की जा सकती है। इस मुहिम के लिए खुद को रजिस्टर करने के लिए गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल एप ‘स्वच्छ पंजाब’ डाउनलोड किया जा सकता है। जिस राज्य और जिले की सबसे ज्यादा बढ़िया कारगुजारी होगी उसे 2 अक्तूबर 2018 को इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:11जीबीजीपी05: डीसी शिवदुलार सिंह ढिल्लो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed