{"_id":"5b58b4dd4f1c1b0c718b6132","slug":"11532540125-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावरलिफ्टिंग में आठ खिलाडिय़ों ने जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावरलिफ्टिंग में आठ खिलाडिय़ों ने जीते
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावरलिफ्टिंग में आठ खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक
सीनियर, सब जूनियर व जूनियर पावरलिफ्टिंग मुकाबले में पाई सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना बठिंडा में इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से राज्य स्तरीय सीनियर, सब जूनियर व जूनियर पावर लिफ्टिंग मुकाबले 14 से 15 जुलाई को कराए गए। जिसमें शहर के करीब 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाते हुए आठ खिलाड़ियों ने आठ पदक पर कब्जा जमाया। खिलाड़ियों को कोचिंग देने वाले कोच वरिंदर सिंह ने जानकारी दी कि हाल ही में आयोजित मुकाबले में खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इसमें सीनियर मुकाबले में इंद्रजीत कौर ने 80 किलोग्राम में कांस्य पदक जीता, जबकि मनप्रीत कौर ने 70 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक हासिल किया। लड़कों में सोहन पाल ने 83 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक जीता। जबकि पवन ने 93 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक पाया। वहीं जूनियर कैटेगरी में सिमरन वर्मा ने 70 किलोग्राम कैटेगरी में कांस्य पदक प्राप्त किया तो सुखविंदर ने 66 किलोग्राम में रजत पदक हासिल किया। बलवंत सिंह ने 53 किलोग्राम कैटेगरी में रजत पदक जीता। जबकि जशू ने सब जूनियर कैटेगरी में 93 किलोग्राम में रजत पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि वे सभी खिलाड़ी उनके पास शिमलापुरी स्थित यूअर जिम में पिछले काफी समय से ट्रेनिंग ले रहे हैं। खिलाड़ियों के लिए ये एक तरह का ट्रायल था, जिसमें उन्होंने काबलियत दिखाई। उनके मुताबिक इसकी बदौलत ही उनकी सिलेक्शन नेशनल मुकाबले के लिए होगी। उन्होंने जानकारी दी कि इन मुकाबले में गुरजीत सिंह, पाली, सुनीता, साजन ने भी विभिन्न कैटेगरी में दमखम दिखाया।