{"_id":"5b784a9342c792465d1d1fb9","slug":"111534610067-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलों में वर्क कल्चर को फिर से स्थापित करने को बनाया जाएगा वेल्फेयर बोर्ड : रंधावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेलों में वर्क कल्चर को फिर से स्थापित करने को बनाया जाएगा वेल्फेयर बोर्ड : रंधावा
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेलों में वर्क कल्चर के लिए बनेगा वेलफेयर बोर्ड : रंधावा
जेलों में जैमर की मंजूरी मिली, जेलों में मोबाइल मिलना अब पुरानी बात
जल्द ही जेलों में 500 नए कर्मी होंगे तैनात
नवजोत सिद्धू का पाकिस्तान दौरा पूरी तरह निजी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि जेलों में चल रहे वेलफेयर के प्रोजेक्ट जल्द पूरे किए जाएंगे ताकि एक वेलफेयर बोर्ड बनाकर पूर्व अकाली भाजपा सरकार द्वारा कैदियों के काम करने के खत्म किए कल्चर और वेलफेयर के काम को दोबारा शुरू किया जा सके। रंधावा शनिवार को देश भक्ति यादगारी सोसायटी पंजाब एवं आतंकवाद प्रभावित संगठन पंजाब की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 74वें जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के अलावा अन्य शहीदों को नमन किया गया वहीं आतंकवाद प्रभावित परिवारों को सम्मानित भी किया गया।
कैबिनेट मंत्री रंधावा ने उद्यमियों से अपील की कि वह जेलों में मशीन लगाएं और रॉ मैटीरियल देकर डीसी रेट पर कैदियों से काम करवाएं। जेलों में जैमर लगाने के बारे में जेल मंत्री ने कहा कि इसके लिए अप्रूवल के साथ टैंडर हो चुके है। पैसे आ चुके हैं। किस प्रकार का जैमर लगाना है, डिफेंस मिनिस्ट्री व कम्यूनिकेशन मिनिस्ट्री इसे देख रही है। उन्होंने कहा कि जेलों में मोबाइल डिटेक्टर दे दिए गए हैं और अब जेल में मोबाइल मिलना पुरानी बात हो चुकी है। जेलों में 17 साल से कोई भर्ती नहीं हुई। अब 650 नए कर्मी तैनात किए गए हैं। अब 700 की कमी है। 500 की और अप्रूवल मिल गई। पंजाब पुलिस इसे भर्ती करके दे रही है। तीन महीने की ट्रेनिंग देकर इन्हें भी जेलों में तैनात कर दिया जाएगा। जेल में रोटी के प्रबंध पर उन्होंने कहा कि यह अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर जैसी शहरी जेलों में लागू किया जाएगा और यह सफल भी होगा। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू के बारे में उन्होंने कहा कि सिद्धू का पाकिस्तान दौरा पूरी तरह से निजी है और वह दोस्ती निभाने गए हैं। इसमें कोई राजनीति नहीं है। वह और इमरान एक साथ खेले हैं। वह दोस्ती के नाते गए है न कि सरकार की ओर से। इससे पहले समारोह में जेल मंत्री ने कहा कि राजसी पार्टियां व नेताओं का वजूद तब तक है जब तक वह अपने वर्कर के दुख सुख में शामिल होता है।