{"_id":"5b73084a42c7925b64127b0e","slug":"111534265418-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश भक्ति के गीतो व राष्ट्रीय गान के साथ मनाया 72वां स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश भक्ति के गीतो व राष्ट्रीय गान के साथ मनाया 72वां स्वतंत्रता दिवस
Updated Tue, 14 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थानों में गूंजे देशभक्ति के तराने
महानगर के स्कूलों में धूमधाम मनाया गया 72वां स्वतंत्रता दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। महानगर के विभिन्न स्कूलों तथा कालेजों में 72वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में राष्ट्रीय गान के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य करने के साथ देशभक्ति के गीत गाए। विद्यार्थी देशभक्तों, भारत माता व नेताओं की वेशभूषा में सज कर आए।
भारतीय विद्या मंदिर स्कूल किचूल नगर में स्वतंत्रता दिवस को चेतना दिवस के रुप में मनाकर शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम पेश कर छात्रों को यह अहसास करवाया गया कि वह कितने भाग्यशाली है जो स्वतंत्र देश में सांस ले रहे है। इसके अंतर्गत भोजन के महत्व पर भी नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा नौजवानों में बढ़ते साइबर प्रेम पर एक माइम तथा सैनिकों के कठिन जीवन पर कोरियोग्राफी भी प्रस्तुत की गई। प्री-प्राइमरी के बच्चो ने तिरंगे के रंग की पोशाकों में सजकर फ्रीडम रन में हिस्सा लिया।
सीटी यूनिवर्सिटी में 72वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ झंडा लहरा कर की गई। विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य किया और देशभक्ति गीत गाए। बच्चों ने मार्च पास्ट भी किया। स्पिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शहीदों को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चो को जागरूक करते हुए यह बताया गया कि देश को आजाद करवाने के लिए हमारे शहीदों ने अपना बलिदान दिया है।
विज्ञापन
बच्चे नेताओं, देश भक्ति और विभिन्न रंगो की पोशाक में सज कर आए। इसी तरह गुरु नानक इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल माडल टाउन, एवरेस्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोती नगर, गुरु नानक खालसा कालेज फार वुमैन गुजरखान कैंपस माडल टाउन, गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गीत के साथ साथ देश भक्ति के गीत भी गाए गए और राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।