{"_id":"5b61ea214f1c1b54208b65b4","slug":"111533143585-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पल्टा, तीस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पल्टा, तीस घायल
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा, 30 घायल
दस की हालत गंभीर, पटियाला किया गया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। धूरी के नजदीकी गांव समुंद्रगढ़ छन्ना के पास श्रद्धालुओं से भरा टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इससे टेंपों में सवार तीस लोग घायल हो गए। इनमें से दस की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो संत बाबा ईश्वर सिंह की जन्मभूमि गांव आहलोवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में सेवा के लिए जा रहा था। जब उक्त टेंपो गांव समुंद्रगढ़ के पास पहुंचा तो अचानक बेकाबू होकर पलट गया। इससे टेंपो में सवार 30 लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए धुरी के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दस की हालत अलग-अलग गांवों के रहने वाले रणजीत सिंह, जीत सिंह, जगरूप सिंह, नवदीप सिंह, गुरवीर सिंह, गुरदेव सिंह, गुरप्रीत सिंह, सिमरजीत सिंह, निरंजनसिंह, भूपिंदर सिंह, सुरजीत सिंह को पटियाला के लिए रेफर कर दिया गया।
धुरी सिविल अस्पताल के एसएमओ गुरशरण सिंह ने बताया कि यहां से रेफर किए गए दस व्यक्तियों की हालत गंभीर थी। उनके मुताबिक मरीजों ने बताया था कि टेंपो के बेकाबू होने के कारण एक बाइक सवार को बचाते समय टेंपो पलट गया।