फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   स् कूल बस की एक्टिवा सवार से हुई टक्कर, एक्टिवा सवार ने बस पर बरसाए पत्थर

स् कूल बस की एक्टिवा सवार से हुई टक्कर, एक्टिवा सवार ने बस पर बरसाए पत्थर

Tue, 31 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
स् कूल बस की एक्टिवा सवार से हुई टक्कर, एक्टिवा सवार ने बस पर बरसाए पत्थर
एक्टिवा सवार ने बस के शीशे टूटे, बाल-बाल बचे बच्चे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कोचर मार्केट रोड रेलवे लाइनों के पास मंगलवार सुबह एक स्कूल की बस और एक्टिवा सवार की टक्कर हो गई। इससे एक्टिवा सवार बाल-बाल बच गया। एक्टिवा सवार ने पहले तो स्कूल बस ड्राइवर के साथ झगड़ा किया और बाद में बस पर पत्थर मार शीशे तोड़ दिए। स्कूल बस में बैठे बच्चे बाल-बाल बचे। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी कोचर मार्केट की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एमजीएम स्कूल बस के ड्राइवर विजय ने बताया कि वह सुबह आठ बजे बच्चों को उनके घरों से लेने जा रहा था। रास्ते में एक एक्टिवा सवार से टक्कर हो गई। इसके बाद पहले तो एक्टिवा सवार ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और बाद में बस के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। इस पर वहां मौजूद कुछ अभिभावकों ने हमलावर को काबू किया। इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक्टिवा सवार आरोपी को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि पत्थर की वजह से टूटे शीशे के कारण दो बच्चे घायल हो गए है लेकिन ड्राइवर का कहना है कि सभी बच्चे सुरक्षित है। उधर, लुधियाना स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed