फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   करंट लगने से डेढ वर्षीय बच्चें की मौत

करंट लगने से डेढ वर्षीय बच्चें की मौत

Thu, 12 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से डेढ वर्षीय बच्चें की मौत
करंट लगने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत
विज्ञापन

बच्चे के पिता ने लगाए ससुराल परिवार पर बच्चे को मारने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। स्थानीय नरूआना रोड पर स्थित एक घर में अचानक करंट लगने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जिस की पहचान इकबाल सिंह पुत्र मनजीत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं बच्चे के पिता मनजीत सिंह ने अपने ससुराल परिवार पर बच्चे को मारने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल चौकी वर्धमान पुलिस ने मृतक बच्चे की मां सीमा के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सीमा अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे इकबाल सिंह के साथ पिछले कुछ दिनों से अपने मायके नरूआना रोड बठिंडा में आई हुई थी। वीरवार को जब उनका बच्चा घर में दूसरे बच्चों के साथ लोहे की चारपाई के पास खेल रहा था तो अचानक चारपाई के पास लगे एक प्लग में लगी बिजली की तार निकलकर चारपाई से टकरा गई। जिस से लोहे की चारपाई में करंट आ गया और बच्चे इकबाल सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। जबकि उसके साथ खेल रहे दो अन्य बच्चे बाल बाल बच गए। चारपाई में करंट आने से बच्चा बुरी तरह झुलस गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर सुनकर अपने ससुराल पहुंचे बच्चे के पिता मनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे को ससुराल वालों ने मारा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम समेत पहुंचे चौकी वर्धमान प्रभारी गणेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक बच्चे की मां सीमा कौर के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। इसके अलावा बच्चे की पिता की ओर से ससुराल परिवार पर लगाए जा रहे आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed