फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   54 लाख से 40 साल बाद साफ होंगे गोबिंदगढ़ के सीवरेज हाल

54 लाख से 40 साल बाद साफ होंगे गोबिंदगढ़ के सीवरेज हाल

Wed, 11 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
54 लाख से 40 साल बाद साफ होंगे गोबिंदगढ़ के सीवरेज हाल
54 लाख से 40 साल बाद साफ होंगे गोबिंदगढ़ के सीवरेज हाल
विज्ञापन

सुपर स्कर मशीनें करेंगी सीवरेज मेन हाल की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में बरसात के दौरान कई-कई घंटों तक गली मोहल्लों में जमा रहने वाला बरसाती पानी अब नहीं रुकेगा। पंजाब सीवरेज बोर्ड के प्रयास से अब ये समस्या हल होने जा रही है। सीवरेज बोर्ड ने इसके लिए टैंडर पास कर दिया है। जिस पर अनुमान लागत 54 लाख रुपये आएगी। जिसका खर्च नगर काउंसिल मंडी गोबिंदगढ़ को वहन करना होगा। करीब चालीस वर्षों के बाद पहली बार मंडी गोबिंदगढ़ के सीवरेज मेन हाल साफ होंगे और लोगों को गंदे पानी से निजात मिलेगी। इस मिशन की शुरुआत शुक्रवार को माडल टाऊन जीटी रोड इलाके से होने जा रही है। इसका उद्घाटन हलका विधायक काका रणदीप सिंह करेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बिट्टू ने बताया कि हलका विधायक काका रणदीप सिंह के अर्थिक प्रयास से शहरवासियों को बरसाती पानी से निजात मिलने जा रही है। 1980 से गोबिंदगढ़ में बिछाए गए सीवरेज पाइप लाइनों की कभी सफाई नहीं हुई और ज्यादातर नसराली, एरी मिल रोड, मेन रोड, जीटी रोड पर डाले गए सीवरेज पाइप लाइन में सिर्फ 3 इंच ही पानी की सप्लाई चल रही है जबकि आधी से ज्यादा पाईपों में गंदगी, रेत, कचरा भरा हुआ है जिससे पानी की निकासी नहीं होती। बिट्टू ने बताया कि सीवरेज बोर्ड पंजाब तथा स्थानीय विधायक के प्रयास से अति आधुनिक करोड़ों की सुपर स्कर मशीन जिसमें कई ऐसे डिवाइस हैं जो सीवरेज मेन हॉल में जाकर हाल की सारी गंदगी खींचकर बाहरी टैंकरों में भरेगी इस काम में कैमरे, लैपटाप तथा अन्य डिवाइस भी प्रयोग में लाए जा रहे हैं। इस काम पर करीब 54 लाख रुपये का खर्च आएगा जिसका खर्च नगर काउंसिल मंडी गोबिंदगढ़ अदा करेगी। शुक्रवार को विधायक काका रणदीप सिंह जीटी रोड से इस मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं।

इस मौके पर उद्योगपति राजीव सूद, बख्शीस सिंह सुक्खी, जिला उपाध्यक्ष लाल सिंह लाली, आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष जरनैल सिंह रंधावा, पार्षद हरजिंदर सिंह राजू, प्रदेस सदस्य विनीत कुमार बिट्टू, युवा नेता अमित जयचंद शर्मा, नंबरदार बलकार सिंह, सचिन वर्मा, कुलवंत सिंह, गुरिंदर सिंह जस्सड़ां, निर्मल सिंह तूरां, शंकर दास, निशान सिंह और राज कुमार लाली मौजूद थे।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:11जीबीजीपी02: गोबिंदगढ़ को बरसाती पानी से मुक्त करने की जानकारी देते ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बिट्टू, उद्योगपति राजीव सूद व अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed