{"_id":"5b5b4ca94f1c1b8f568b6bb1","slug":"101532710057-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी विभाग चैकिंग के नाम पर व्यापारियों को कर रहा परेशान-गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी विभाग चैकिंग के नाम पर व्यापारियों को कर रहा परेशान-गुप्ता
Updated Fri, 27 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर्फ सरकार बदली, चेहरे वही हैं, करेंगे विरोध
चेकिंग के नाम पर व्यापारियों ने परेशान करने का किया विरोध
5 अगस्त को बुलाई बैठक में बिजली के रेट कम करने पर बनेगी रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक जीसीएल क्लब में मंडलाध्यक्ष ओपी गुप्ता की अध्यक्षता में बुलाई गई। बैठक दौरान व्यापारियों को व्यापार करने में आ रही परेशानियों की समीक्षा की गई और इसके हल के लिए पंजाब सरकार को भी आड़े हाथों लिया गया। इस दौरान ओपी गुप्ता ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के संताप के बाद कांग्रेस भी व्यापारियों से वैसा ही बर्ताव कर रही है, पंजाब मेें सिर्फ चेहरे बदले हैं। जबकि हालात पहले वाले ही हैं। ओपी गुप्ता ने कहा कि बीते दिनों एक्साइज, जीएसटी विभाग तथा मोबाइल विंग के आला अधिकारियों ने अंडर वैल्यू के नाम पर दोराहा क्षेत्र में गोबिंदगढ़ के व्यापारियों के कई कंटेनर चेकिंग के नाम पर रोक लिए। जबकि ये कंटेनर सेंट्रल एक्साइज से पास होकर ही लुधियाना ड्राई पोर्ट से गोबिंदगढ़ आ रहे थे। इन्हें रास्ते में रोका गया और खोलकर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। व्यापारियों ने इन कंटेनरों का लाखों का टैक्स सेंट्रल एक्साइज को अदा किया हुआ था। गुप्ता ने कई बड़े अफसरों के नाम लेकर कहा कि सेल टैक्स के आला अधिकारी भी वहां मौजूद थे, जिनके जरिये इमानदारी से काम करने वाले लोहा व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। यह बात व्यापार मंडल बर्दाश्त नहीं करेगा। इस संबंध में 5 अगस्त को कपूरथला में पंजाब के व्यापारियों की बैठक बुलाई गई है। जहां सरकार से पांच रुपये बिजली यूनिट देने तथा चेकिंग के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने वाले अफसरों खिलाफ संघर्ष की तैयारी की जाएगी। बैठक में मंडल महा सचिव सुरेश शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला, अशोक शर्मा कैशियर, दिनेश इस्पात, मनदीप सिंह, टिंकू अतली, राजिंदर सिंह, जीएस कोहली, अरविंदर कांसल, बंटी गुप्ता, भूषण कुमार व भूपिंदर मिड्ढा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
कहां गए 5 रुपये यूनिट बिजली के दावे
गुप्ता ने पंजाब सरकार और विधायक काका रणदीप सिंह को आड़े हाथ लेते कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ में सालभर पहले उन्होंने पूरे शहर में बड़े-बड़े फलैक्स बोर्ड लगाकर सूबे में पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली करने का ढिंढोरा पीटा था। ये सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल था। लेकिन सरकार बनने के डेढ़ साल बाद भी बिजली सस्ती नहीं हुई। अकेला पंजाब ही ऐसा राज्य है, जिसे सबसे महंगी बिजली मिल रही है। सरकार तथा इसके विधायकों ने लोगों से झूठे वादे किए थे। किंतु व्यापारी वर्ग अब जाग चुका है। वह बहुत जल्द सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है।
फोटो कैप्शन: 27जीबीजीपी01: प्रदेश व्यापार मंडल मंडी गोबिंदगढ़ के अध्यक्ष ओपी गुप्ता जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को परेशान किए जाने का विरोध करते हुए।