फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   10 lakhs gives goverment for memorial shidu

मालेरकोटला में 66 नामधारी शहीदों की याद में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

Fri, 17 Jan 2020 08:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
10 lakhs gives goverment for memorial shidu
मालेरकोटला कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू मालेरकोटला में राज्य स्तरीय शहादत समारोह दौरान सं? - फोटो : SANGOOR
राज्य सरकार ने मालेरकोटला स्थित नामधारी शहादत स्मारक में शुक्रवार को 66 नामधारी शहीदों की याद में प्रदेश स्तरीय शहादत समारोह का आयोजन किया। शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट करते कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि 17-18 जनवरी 1872 को मालेरकोटला में नामधारी सिखों को तोपों के सामने खड़ा करके शहीद कर दिया गया था और इन शहीदों की महान कुर्बानियों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने देश की आजादी लहर में नामधारी संप्रदाय की तरफ से डाले योगदान के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि सतगुरु राम सिंह जी की तरफ से कूका आंदोलन के अंतर्गत जहां अलग-अलग सामाजिक बुराइयों के खात्मे में योगदान डाला गया, वहीं समाज में लड़कियों को समानता के अधिकार दिलाने के लिए भी लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि सतगुरु राम सिंह जी जंग-ए-आजादी के मुखी और महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जोरदार मुहिम चलाई।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सिद्धू ने एलान किया कि पंजाब सरकार की ओर से नामधारी शहादत स्मारक के लिए 10 लाख रुपए की ग्रांट जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से श्री भैनी साहिब में सेहत सेवाओं को ओर बेहतर बनाने के लिए अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा और जरूरत मुताबिक डाक्टरों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा किश्री भैनी साहिब में हॉकी के एस्ट्रोटर्फ का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे बच्चों पर नौजवानों को इस खेल के साथ जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलतानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा ने नामधारी शहीदों को श्रद्धासुमन भेंट करते हुए कहाकि यह शहादत शौर्य गाथा दुनिया की विलक्षण घटना है और जिन शूरवीरों ने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी है, उनकी महान देन के बारे में अवगत करवाने के लिए ऐसे प्रयास सार्थक होते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म में पक्के रहने वाले ही दुनिया में मिसाल कायम करते हैं और नामधारी सिंहों की महान शहादत से दिशा लेने की जरूरत है। इस मौके पर नामधारी दरबार के अध्यक्ष नामधारी हरिंदर सिंह हंसपाल, विश्व नामधारी संगत के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह नामधारी,पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, एसएसपी डा. संदीप गर्ग, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर राजेशत्रिपाठी, एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed