{"_id":"66b206cf9d344cc48706f43b","slug":"ludhiana-youth-died-in-canada-due-to-heart-attack-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के युवक की कनाडा मे मौत: घरवाले बेटे की शादी के लिए ढूंढ रहे थे लड़की, कनाडा में होगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना के युवक की कनाडा मे मौत: घरवाले बेटे की शादी के लिए ढूंढ रहे थे लड़की, कनाडा में होगा अंतिम संस्कार
Tue, 06 Aug 2024 04:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:50 PM IST
सार
कनाडा में रहने वाले लुधियाना के युवक की वहां मौत हो गई। युवक का परिवार भी कनाडा में रहता है। परिवार वाले उसकी शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना की तहसील रायकोट के गांव घुमाण के युवक की कनाडा में मौत हुई है। 29 वर्षीय आलमजीत सिंह कनाडा के राज्य ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सरी शहर में रहता था। आलमजीत का शव उसके घर के कमरे से बरामद हुआ है। कनाडा समय के अनुसार सोमवार सुबह जब आलमजोत काम पर जाने के लिए बाहर नहीं आया तो परिजन उसके कमरे में गए। वह बेड से नीचे गिरा हुआ था और उसकी सांसें थम गई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने पुष्टि की कि आलमजीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
विज्ञापन
मोही सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रिटायर्ड प्रिंसिपल भरपूर सिंह खालसा के पोते और परमजीत सिंह पम्मा के बड़े बेटे आलमजीत की मौत से घुमाण गांव में मातम पसर गया है। गांव में उसके चाचा बचित्तर सिंह और चाची अमरजीत कौर रहते हैं। उनके घर में अफसोस करने वालों का तांता लगा हुआ है। कनाडा में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद आलमजीत काम करने लगा था। परिवार वाले उसकी शादी के लिए लड़की तलाश रहे थे।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में आलमजोत सिंह अपने भाई जपजोत सिंह पिता परमजीत सिंह पम्मा और मां रविंदर कौर के साथ परमानेंट रेजिडेंट (पीआर) के तौर पर कनाडा चला गया था। आलमजोत और उनका परिवार अमृतधारी होने के साथ शिक्षा के छेत्र से जुड़ा है।
विज्ञापन
एक महीना पहले ही आलमजीत परिवार के साथ गांव आया था और यहां भी रोजाना जिम जाता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनाडा में रविवार को रिश्तेदारी में कोई समागम था। परमजीत सिंह पम्मा और उनकी पत्नी रविंदर कौर समागम में गए थे। आलमजीत और उसका छोटा भाई जपजोत घर में ही थे। सोमवार सुबह जपजोत स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ, लेकिन आलमजीत काम पर जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं आया। वह कमरे में बेसुध पड़ा था। परिवार ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका अंतिम सस्कार कनाडा में ही किया जाएगा।