फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Leaders reached Sidhu Moosewala Home in Mansa

Sidhu Moosewala: मूसेवाला के घर लगा नेताओं का तांता, राकेश टिकैत बोले-पुत्तर तू अमर हो गया, पंजाब और केंद्र के मंत्री भी पहुंचे

Thu, 02 Jun 2022 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 02 Jun 2022 12:14 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला की रविवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा में कटौती की थी। इसके बाद से पंजाब सरकार लोगों के विरोध का सामना कर रही थी।

विज्ञापन
Leaders reached Sidhu Moosewala Home in Mansa
सिद्धू मूसेवाला के पिता को ढांढस बंधाते वित्तमंत्री हरपाल चीमा और कुलदीप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर गांव मूसा में नेताओं का तांता लगा हुआ है। किसान नेता राकेश टिकैत ने परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि कि इतना हौसला एक जवान पुत्र को खोने के बाद एक पिता में देखा। पुत्तर तू इस दुनिया को अलविदा कह गया पर तू अमर हो गया। सारा देश तुम्हारे मां-बापूजी के साथ है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आप सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा और पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मूसेवाला के घर पहुंचे और पिता बलकौर सिंह से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। सिद्धू मूसेवाला के परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल, पूर्व राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ व पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका पहुंचे। 

शेखावत ने बताया पंजाब सरकार की असफलता

सिद्धू मूसेवाला के कत्ल कांड मामले को लेकर परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गायक मूसेवाला की सिक्योरिटी हटाना गलत है। सरकार बुरी तरह फेल हो चुकी है और पंजाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही। उन्होंने कहा कि जब पंजाब आतंकवाद के दौर में था तो उस समय जो डर व भय पंजाब के लोग महसूस कर रहे थे, आज सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद लोगों के मनों में फिर से वही डर पैदा हो गया है। 

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र 

इस दौरान मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने न्याय की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत से कहा कि यह पंजाब सरकार की असफलता है। अगर खतरे की संभावना को देखते हुए सुरक्षा का ध्यान रखा जाता तो यह घटना ना घटती। सुरक्षा हटाने की लिस्ट सार्वजनिक करने से गैंगस्टरों को मदद मिली है। 

मूसेवाला के पिता ने इस कत्ल कांड को लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और इसकी केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने की मांग की है। इस दौरान पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सुनील जाखड़, अरविंद खन्ना, दयाल दास सोढ़ी, भाजपा के जिलाध्यक्ष मक्खन लाल, पूर्व अध्यक्ष सतीश कुमार गोयल, जिले के सीनियर उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह कटौदिया, राकेश कुमार जैन बुढलाडा, प्रदीप कुमार कटौदिया व अन्य नेता उपस्थित थे।

मूसेवाला की मौत पंजाब का घाटा: सुखबीर

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मूसेवाला को पंजाबियों का प्रसिद्ध कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकार का जाना पंजाब के लिए बहुत बड़ा घाटा है जिसको कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता। इस दौरान सुखबीर बादल भावुक नजर आए। बलविंदर सिंह भूंदड़ ने मूसेवाला को पंजाब का मान, नेक दिल व बढ़िया कलाकार बताया। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में बड़ा नाम कमाने वाला मूसेवाला सदा हमारे दिलों में बसता रहेगा। हरसिमरत कौर बादल ने मूसेवाला की मां चरण कौर को गले लगाकर ढांढस बंधाया।  

पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल ने कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था बलि चढ़ गई है। एक कलाकार के राज में कलाकार की मौत सरकार के माथे पर कलंक है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी खोखली पब्लिसिटी में लगी हुई है। पंजाब के जो आज हालात हैं, उसके लिए सीधे तौर पर पंजाब सरकार जिम्मेदार है। भट्ठल ने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए विभिन्न पार्टियों में बैठे अच्छे लोगों को आगे आना चाहिए। 

ये नेता भी पहुंचे मूसा

यूथ अकाली दल पंजाब के अध्यक्ष परमबंस सिंह बंटी रोमाणा, पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह रोजी बरकंदी, शिरोमणि अकाली दल जिला फिरोजपुर के अध्यक्ष बरदेव सिंह नोनी मान, यूथ अकाली दल लुधियाना से सीनियर नेता प्रभजोत सिंह, पूर्व विधायक दिलराज सिंह भूंदड़, जिलाध्यक्ष गुरमेल सिंह फफड़ेभाईके, हलका मानसा के इंचार्ज प्रेम कुमार अरोड़ा, यूथ के जिलाध्यक्ष शहरी गुरप्रीत सिंह चहल, यूथ के जिलाध्यक्ष दिहाती गुरदीप सिंह टोडरपुर, एसओआई के रोबिन बराड़, विनरजीत सिंह गोल्डी, प्रधान व्यापार मंडल मानसा हनीष कुमार हनी, यूथ नेता रेशम सिंह बनांवाली, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष आत्मजीत सिंह काला, गोल्डी गांधी, जुगराज सिंह राजू दराका, पूर्व चेयरमैन शरणजीत सिंह मूस्सा, अकाली नेता गुरविंद्र सिंह तलवंडी अकलिया, पूर्व विधायक अजीत इंद्र सिंह मोफर, चेयरमैन सुरेश कुमार नंदगढ़िया, जिलाध्यक्ष अर्शदीप सिंह माइकल गागोवाल, प्रधान मनदीप सिंह गोरा, हरप्रीत सिंह बहणीवाल व सरपंच अमन गुरवीर सिंह भी गायक के निधन पर शोक जताने पहुंचे। 

विभिन्न जत्थेबंदियां व नेताओं ने जताया दुख 

सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर विजय प्रताप, पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष रूलदू सिंह, आम आदमी के गुरप्रीत सिंह भुच्चर, ‘आप’ ट्रांसपोर्ट विंग जिला मानसा के अध्यक्ष रेशम सिंह ख्याला, किसान नेता सतनाम सिंह बहिरू ने परिवार के साथ दुख सांझा किया। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की मौत को एक बड़ा घाटा बताते कहा कि सिद्धू मूसेवाला केवल अपने मां-बाप का नहीं बल्कि पंजाब का बेटा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed