फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lathicharge and police released tear gas on farmers in Bathinda

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले: बठिंडा में किसानों और पुलिस के बीच टकराव, लाठीचार्ज के बाद माहौल तनावपूर्ण

Fri, 22 Nov 2024 08:37 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 22 Nov 2024 08:37 PM IST
सार

बठिंडा के गांव दुननेवाला में धरना दे रहे किसानों को हटाने के लिए पुलिस पहुंची थी। इस दौरान किसान उग्र हो गए। किसान और पुलिस आमने-सामने हो होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

विज्ञापन
Lathicharge and police released tear gas on farmers in Bathinda
बठिंडा में पुलिस और किसानों के बीच टकराव। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया जब किसान और पुलिस आमने-सामने हो गई। अमृतसर जामनगर नेशनल हाईवे व भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट के लिए एक्वायर की गई जमीन के विरोध में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जमीन को खाली करवाने पहुंची पुलिस और किसानों के बीच टकराव हो गया। इसके बाद पुलिस को किसानों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस गोले भी दागे। 

विज्ञापन


बठिंडा के गांव दुन्नेवाला में धरना दे रहे किसानों को हटाने के लिए पुलिस पहुंची थी। इस दौरान किसान उग्र हो गए। किसान और पुलिस आमने-सामने हो होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गांव दुन्नेवाला और शेरगढ़ में बीते दिन जिला प्रशासन ने पुलिस बल पूर्वक लिया था। इसके विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के वरिष्ठ नेता जोगिंदर सिंह उगराहां ने सैकड़ों किसानों के साथ प्रशासन द्वारा गांव दुन्नेवाला की कब्जे में ली गई जमीन पर पहुंचने का प्रयास किया। पुलिस ने किसानों को रोकना चाहा। पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करते हुए उन पर आंसू गैस के गोले दाग दिए। गुस्साए किसानों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में कई पुलिस जवान और किसान घायल हुए हैं। 



9 किलोमीटर जमीन को लेकर विवाद
अमृतसर जामनगर नेशनल हाईवे और भारतमाला सड़क के लिए बठिंडा के गांव दुन्नेवाला और शेरगढ़ की 9 किलोमीटर जमीन एक्वायर की गई थी। जिसका किसानों को सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जा चुका है। लेकिन किसान जमीन का कब्जा प्रशासन को नहीं दे रहे थे। इसके चलते वीरवार को अलसुबह भारी पुलिस फोर्स ने गांव दुन्नेवाला एवं शेरगढ़ में तैनात कर जमीन को एक्वायर कर प्रशासन ने कब्जे में लिया था। इस कार्रवाई से निराश किसानों देर रात एलान कर दिया था कि वो भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के बैनर तले शुक्रवार को राज्य स्तर पर कब्जे वाली जमीन पर धरना देंगे। 

पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच नहीं बनी सहमति 
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह उगराहां सैकड़ों किसानों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ जब माइसरखाना से होते हुए गांव कोटशमीर पहुंचे तो वहां पर मौजूद भारी पुलिस बल ने पहले उन्हें रोक लिया। जब किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच कोई सहमति नहीं बनी तो किसानों ने गांव दुन्नेवाला और शेरगढ़ की तरफ अपना काफिला रवाना कर लिया। 

वाटर कैनन का भी किया इस्तेमाल
जब किसानों का काफिला गांव दुन्नेवाला के पास पहुंचा तो पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच तनाव पैदा हो गया। इसी दौरान वहां पर मौजूद भारी पुलिस बल ने किसानों को खदेड़ने के लिए पहले लाठीचार्ज किया, जब किसानों ने जवाब में ईंट पत्थर चलाए तो पुलिस बल ने किसानों पर पानी की बौछार करते हुए आंसू गैस गोले छोड़ दिए। 

पुलिस छावनी में तब्दील गांव दुन्नेवाला
देर शाम तक गांव दुन्नेवाला को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था और मौके पर डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर समेत एसएसपी अमनीत कौंडल समेत भारी पुलिस फोर्स तैनात थी। एसएसपी कौंडल के अनुसार उक्त पूरे घटनाक्रम के दौरान चार से पांच पुलिस कर्मी जख्मी हुए है। जिनको उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed