फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lab technician fired from job beats patients admitted in hospital in Firozpur

Punjab: नौकरी से निकाले गए लैब टेक्नीशियन की गुंडागर्दी, अस्पताल में भर्ती मरीजों को पीटा

Fri, 12 Jul 2024 05:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 12 Jul 2024 05:31 PM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीजों के साथ मारपीट की घटना हुई है। अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मरीजों से मारपीट की। 

विज्ञापन
Lab technician fired from job beats patients admitted in hospital in Firozpur
अस्पताल में भर्ती मरीजों से मारपीट करते आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर में नौकरी से निकाले गए लैब टेक्नीशियन ने गुंडागर्दी दिखाते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ मारपीट की है। आरोपी लैब टेक्नीशियन अपने साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और इलाज करने के लिए अस्पताल में भर्ती मरीजों पर अपना गुस्सा निकाला। आरोपी टेक्नीशियन को मरीजों से बदतमीजी करने पर अस्पताल प्रबंधन ने नौकरी से निकाला था। इसी बात से गुस्साए लैब टेक्नीशियन ने शुक्रवार को अपने साथियों संग अस्पताल में घुस कर मरीजों से मारपीट की है। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरभजन सिंह ने बताया कि वह अपनी लड़की के आपरेशन के लिए जलालाबाद के श्री मुक्तसर साहिब रोड पर प्राइवेट अस्पताल शिवालिक मेडिसिटी में आए थे। जब उनकी बेटी को आपरेशन के लिए आपरेशन थियेटर में लेकर जाने लगे तो अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया। हरभजन का कहना था कि बच्ची घबरा जाएगी। इसलिए वह बेटी के साथ अंदर जाना चाहते है। इस बात पर उसकी और स्टाफ कर्मचारी के बीच बहस हो गई।
विज्ञापन


मामला मैनेजमेंट के पास पहुंचा तो मैनेजमेंट ने लैब टेक्नीशियन को अस्पताल से निकाल दिया। इसके बाद तैश में आए लैब टेक्नीशियन ने अपने साथियों सहित अस्पताल में पहुंच हरभजन व उसके परिवार पर हमला बोल दिया। इस वारदात में हरभजन, उनकी माता, पत्नी व अन्य परिवारिक सदस्य जख्मी हुए हैं। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डीएसपी एआर शर्मा ने बताया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गुंडागर्दी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed