{"_id":"66c5dedfc0a3881d800389ea","slug":"kotkapura-police-asi-took-bribe-of-one-lakh-rupees-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी पर फिर लगा दाग: पंजाब पुलिस के ASI ने ली एक लाख रुपये की रिश्वत, केस रद करने के लिए मांगे थे 1.5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी पर फिर लगा दाग: पंजाब पुलिस के ASI ने ली एक लाख रुपये की रिश्वत, केस रद करने के लिए मांगे थे 1.5 लाख
Wed, 21 Aug 2024 06:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटकपूरा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:04 PM IST
सार
पंजाब पुलिस के एएसआई ने एक व्यक्ति से केस रद करने की एवज में 1.5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। आरोपी एएसआई ने एक लाख रुपये लेकर भी केस रद नहीं किया।
विज्ञापन
एएसआई पर रिश्वत का आरोप।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस पर एक बार फिर से रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। कोटकपूरा की थाना सिटी पुलिस ने एक आपराधिक केस को रद करने की एवज में थाने में तैनात एएसआई ने एक व्यक्ति से एक लाख की रिश्वत लेने का आरोप है। रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी एएसआई बोहड़ सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मामले में शिकायतकर्ता आनंद नगर निवासी आनंतदीप सिंह रोमा बराड़ ने बताया कि उसकी माता सुरिंदरपाल कौर वार्ड नंबर-2 की पार्षद हैं। इसके चलते उनका थाना सिटी में कामकाज के सिलसिले में आना जाना लगा रहता था। साल 2019 में थाना सिटी में तैनात तत्कालीन हवलदार (अब एएसआई) बोहड़ सिंह थाने में हेड मुंशी था।
विज्ञापन
आनंतदीप सिंह के खिलाफ सितंबर 2015 में थाना सिटी कोटकपूरा में एक आपराधिक केस दर्ज हुआ था और यह केस नवंबर 2015 को रद कर दिया गया था, जिसकी दिसंबर 2016 में अदालत में रिपोर्ट पेश की गई, लेकिन शिकायतकर्ता के सहमति न होने पर अदालत ने केस को पुलिस के पास दोबारा जांच के लिए भेज दिया। इस केस के बारे में आनंतदीप सिंह ने हेड मुंशी बोहड़ सिंह से बात की तो उसने दावा किया कि वह डेढ़ लाख रुपये लेकर उसका केस रद करवा देगा।
विज्ञापन
सौदा तय होने के बाद उसने बोहड़ सिंह को 50 हजार रुपये नकद दिए और बाद में 50 रुपये का चेक दिया, जोकि उसने बैंक से कैश भी करवा लिया। इसके बाद आरोपी ने न तो उसका केस रद करवा पाया और न ही उसके एक लाख रुपये वापस किए। वहीं आरोपी पुलिस मुलाजिम शिकायतकर्ता से 50 हजार की और डिमांड करने लगा।
थाना सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बयान के आधार पर पुलिस ने एएसआई बोहड़ सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।