फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Khalistan slogans written on walls of College in Talwandi Sabo

तलवंडी साबो में लिखे खालिस्तानी नारे: खालसा साजना दिवस के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात, फिर भी हो गई हिमाकत

Mon, 10 Apr 2023 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 01:51 PM IST
सार

तलवंडी साबो में स्थित तख्त दमदमा साहिब के थोड़ी दूरी पर स्थित माता साहिब कौर गर्ल्स कालेज की दीवारों पर सोमवार सुबह पुलिस ने खालिस्तान के नारे लिखे हुए देखे। पुलिस तुरंत हरकत में आई और उक्त नारों पर कालिख पोत दी। 

विज्ञापन
Khalistan slogans written on walls of College in Talwandi Sabo
दीवार पर लिखे नारे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

तलवंडी साबो के माता साहिब कौर गर्ल्स कालेज की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। बैसाखी के मद्देनजर बठिंडा के तलवंडी साबो के तख्त दमदमा साहिब में 13 और 14 अप्रैल को लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। भीड़ की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तलवंडी साबो में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। इसके बावजूद देश विरोधी तत्वों ने अलगाववादी नारे लिखकर पुलिस को सीधे तौर पर चैलेंज किया है। इस बारे में एसपीडी अजय गांधी का कहना था कि पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो में स्थित तख्त दमदमा साहिब के थोड़ी दूरी पर स्थित माता साहिब कौर गर्ल्स कालेज की दीवारों पर सोमवार सुबह पुलिस ने खालिस्तान के नारे लिखे हुए देखे। पुलिस तुरंत हरकत में आई और उक्त नारों पर कालिख पोत दी। सूचना मिलने पर पहुंचे एसपीडी अजय गांधी ने मामले की जांच शुरू कर दी। एसपीडी अजय गांधी का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करवा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed