फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kaun Banega Crorepati Junior: Aryan Handa from Bathinda won Rs 50 lakh

काैन बनेगा करोड़पति जूनियर: बठिंडा के आर्यन हांडा ने जीते 50 लाख रुपये, अमिताभ बच्चन ने की तारीफ

Sat, 16 Nov 2024 11:37 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 11:37 AM IST
सार

आर्यन ने शो के दौरान बताया कि जब चंद्रयान 3 की खबर आई, तो अंतरिक्ष के बारे में उनकी जिज्ञासा अचानक ही बेहद बढ़ गई। उन्होंने चंद्रमा, ग्रहों, गैलेक्सी, और सितारों के बारे में अलग-अलग सवाल करना शुरू कर दिया, और उन पर घंटों शोध किए।

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati Junior: Aryan Handa from Bathinda won Rs 50 lakh
काैन बनेगा करोड़पति के मंच पर अमिताभ बच्चन के साथ आर्यन हांडा - फोटो : संवाद

विस्तार

कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 के जूनियर्स वीक में बठिंडा के 15 वर्षीय आर्यन हांडा ने 50 लाख रुपये जीत लिए हैं। 15 नवंबर को शो के दौरान 10वीं कक्षा के विद्यार्थी आर्यन 50 लाख अंक जीतने वाले इस सीजन के पहले जूनियर प्रतियोगी बने। अमिताभ बच्चन ने आर्यन की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का भविष्य अच्छे हाथों में है।    

विज्ञापन


आर्यन ने शो के दौरान बताया कि जब चंद्रयान 3 की खबर आई, तो अंतरिक्ष के बारे में उनकी जिज्ञासा अचानक ही बेहद बढ़ गई। उन्होंने चंद्रमा, ग्रहों, गैलेक्सी, और सितारों के बारे में अलग-अलग सवाल करना शुरू कर दिया, और उन पर घंटों शोध किए। वह इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानते हैं। 
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन आर्यन की महत्वाकांक्षा से प्रभावित हुए और उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य अच्छे हाथों में है, कारण बैठे हैं हमारे सामने। आप 15 साल की उम्र में इसरो के बारे में बात कर रहे हैं; मैं उस उम्र में अपना पायजामा भी नहीं बांध पाता था। आपको बधाई, मेरी कामना है कि आपका सपना सच हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शो में अमिताभ बच्चन ने आर्यन को चुनौती देते हुए कहा कि हमारे कंप्यूटर जी इम्तिहान लेते रहते हैं, ये एक चैलेंज दे रहे हैं आपको। आपको 90 सेकंड में 3 रूबिक क्यूब्स हल करने हैं। इनका आकार त्रिकोण है। आर्यन ने सामान्य रूप से शांत रहते हुए इस चुनौती को स्वीकार किया, साथ ही उनके प्रभावशाली कौशल और तेज प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया। इस दाैरान आर्यन से सोनम बाजवा पर उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो वह शरमा गए, लेकिन अमिताभ ने उन्हें खास सरप्राइज देते हुए सोनम बाजवा के साथ एक वीडियो कॉल का इंतजाम किया, जिससे आर्यन काफी खुश हो गए। कॉल के बाद, आर्यन ने क्विक भांगड़ा डांस के साथ जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed