फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   kapurthala police arrest accused brother-in-law in rape case with sister-in-law

इंसानियत शर्मशार: जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, बच्चे को जन्म दिया तो मरने के लिए झाड़ियों में फेंका

Mon, 08 Jul 2024 10:29 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2024 10:29 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना हुई है। यहां जीजा ने साली से दुष्कर्म किया। जब युवती ने बच्चे को जन्म दिया तो उन्होंने नवजात को मरने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया। 

विज्ञापन
kapurthala police arrest accused brother-in-law in rape case with sister-in-law
पुलिस हिरासत में आरोपी जीजा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला के भुलत्थ में भगवानपुर रोड पर रविवार को सड़क किनारे झाड़ियों में नवजात शिशु मिला था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिंदर निवासी  कपूरथला की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने यह कार्रवाई आरोपी की साली के बयान पर की है। 
विज्ञापन


युवती ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जीजा ने युवती से दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवति हो गई। उसने बच्चे को जन्म दिया।  डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि नवजन्मे बच्चे को सुरक्षित देखरेख के लिए शिशु गृह में भेज दिया है। युवती से दुष्कर्म करने वाले उसके आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मामले में भुलत्थ निवासी एक युवती पुलिस के पास पहुंची थी। युवती ने बताया कि उसके दो भाई और एक बहन है और उसकी बहन की शादी महिंदर से हुई है। युवती दो-तीन साल से अपने माता-पिता के साथ किराये के घर में रह रही है। बीते साल वह मां के साथ बहन से मिलने उसके घर गई थी। रात को जब वह सो रही थी तभी उसके जीजा ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जीजा ने उसे धमकाया तो वह उसे जान से मार देगा या बदनाम कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने वह इस बारे किसी को बताने से डरती रही। कुछ दिनों के बाद जीजा युवती के घर आया और उसे घर में अकेली देखा दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस संबंध में उसने माता-पिता को बताया लेकिन, परिवार ने भी बदनामी के डर से बात को छुपाए रखा। 


छह जुलाई को लगभग 12 बजे युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। युवती और उसके परिवार वालों ने डर के कारण नवजात को भगवानपुर के एक खाली प्लॉट में दीवार के अंदर फेंक दिया। जब युवती को पता चला कि बच्चा जिंदा है और सिविल अस्पताल भुलत्थ में है तो वह पुलिस के पास पहुंची और आरोपी जीजा के खिलाफ शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed