{"_id":"65a4d327c3844657d60639db","slug":"kapurthala-news-hamira-bhulath-road-kapurthala-police-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: कच्चे रास्ते पर मिला युवक का शव, नशे का आदी था, आशंका-पूरी रात ठंड में पडे़ रहने के कारण गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: कच्चे रास्ते पर मिला युवक का शव, नशे का आदी था, आशंका-पूरी रात ठंड में पडे़ रहने के कारण गई जान
Mon, 15 Jan 2024 12:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:09 PM IST
सार
मृतक के पिता जोगिंदर सिंह के अनुसार, उनका बेटा नशे का आदी था और उसका इलाज चल रहा था। मृतक लवप्रीत सिंह अविवाहित था। वह नशा छोड़ने के लिए दवा खा रहा था। वह घर से काम पर जाने की बात कह कर निकला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में हमीरा-भुलत्थ रोड पर एक पेट्रोल पंप के समीप कच्चे रास्ते पर एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक को देख लगता है कि पूरी रात ठंड में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी गांव इब्राहिमवाल बेगोवाल के रुप में हुई है।
थाना सुभानपुर के एसएचओ हरदीप सिंह के अनुसार उन्हें सुबह सूचना मिली कि हमीरा-भुलत्थ रोड पर पेट्रोल पंप के पास कच्चे रास्ते पर एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद एसआई बलजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच युवक के शव को कब्जे में लिया।
प्राथमिक दृष्टि में पता चला कि युवक का शव अकड़ा हुआ था, जिससे लगता है कि युवक पूरी रात ठंड में पड़ा रहा जिस कारण उसकी जान चली गई। पहचान के नाम पर मृतक की जेब से कुछ भी नहीं निकला। पुलिस ने आसपास के गांवों व पुलिस स्टेशनों को सूचित किया तो गांव इब्राहिमवाल वासी जोगिंदर सिंह पुत्र मंगल सिंह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
मृतक के पिता जोगिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा अविवाहित था। वह नशे का आदी था और उसका इलाज चल रहा था। अब भी वह दवाई खा रहा था। कल रात घर से यह कह कर निकला था कि काम पर जा रहा है। पूरी रात वह घर नहीं लौटा तो वह उसे ढूंढने के लिए निकले थे। पता चला कि सुभानपुर पुलिस ने एक शव सड़क किनारे से बरामद किया है। यह शव उसके बेटे का ही था।
थाना सुभानपुर के एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई की है।