फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala man killed in America Naveen Singh shot in Chicago

अमेरिका में पंजाबी की हत्या: शिकागो में कपूरथला के नवीन को मारी गोलियां, अमेरिकी मूल के व्यक्ति ने की वारदात

Tue, 10 Sep 2024 08:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 10 Sep 2024 08:19 PM IST
सार

अमेरिका में रहने वाले पंजाबी व्यक्ति की हत्या कर दी गई। अमेरिका के शहर शिकागो में कपूरथला के नवीन सिंह को अमेरिकी मूल के एक व्यक्ति ने कई गोलियां मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Kapurthala man killed in America Naveen Singh shot in Chicago
मृतक नवीन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के कपूरथला के एक व्यक्ति की अमेरिका में हत्या कर दी गई। नवीन सिंह (50) की अमेरिका के शिकागो में अमेरिकी मूल के एक अश्वेत व्यक्ति गोलियां मारकर उनकी हत्या की है। मृतक नवीन सिंह पुत्र शिंगारा सिंह निवासी कूका तलवंडी हाल निवासी नडाला के तौर पर हुई है। नवीन सिंह के अमेरिका में कई स्टोर हैं और जहां यह वारदात हुई वह नवीन सिंह का लीकर स्टोर था। अमेरिकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नडाला के पूर्व प्रधान जत्थेदार सूरत सिंह का दामाद था। 
विज्ञापन


सूरत सिंह के छोटे भाई अवतार सिंह मुल्तानी ने बताया कि नवीन सिंह पिछले 35 वर्षों से अपने परिवार के साथ अमेरिका के शिकागो शहर में रह रहा था। नवीन कारोबारी था और उसके शिकागो में कई स्टोर हैं। 
विज्ञापन


सोमवार की रात साढ़े 10 बजे (अमेरिकी समयानुसार) स्टोर बंद करने की तैयारी कर रहा था। तभी अमेरिकी मूल का एक काला व्यक्ति सामान लेने के लिए स्टोर पर आया। इस दौरान अमेरिकी व्यक्ति की नवीन सिंह से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इस पर तैश में आकर आरोपी ने नवीन सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। नवीन सिंह को गोलियां लगने से वह घायल हो गया और उसने वहीं मौके पर दम तोड़ दिया। अमेरिकी पुलिस ने आरोपी अश्वेत व्यक्ति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नवीन के जिस स्टोर में यह घटना हुई हाल फिलहाल के लिए पुलिस ने उस स्टोर को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed