फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala, head Constable, pistol, seized, car, show

पिस्तौल दिखाकर हेड कांस्टेबल से छीनी कार

Mon, 10 Mar 2014 10:22 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
अमर उजाला, कपूरथला Updated Mon, 10 Mar 2014 10:22 PM IST
विज्ञापन
Kapurthala, head Constable, pistol, seized,  car, show
चार अज्ञात लुटेरों ने सोमवार सुबह सुल्तानपुर लोधी काला संघिया मार्ग पर सीआईए स्टाफ कपूरथला में तैनात मुख्य मुंशी को पिस्तौल दिखाकर इंडिका कार छीन ली।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में फायर करते हुए भाग निकले। जिला पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ कपूरथला में मुख्य मुंशी के पद पर तैनात हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह अपनी इंडिका कार नंबर पीबी 09, 3839 से अपने गांव रामपुर जागीर से काला संघिया मार्ग से होते हुए कपूरथला के लिए निकले।

सुबह करीब 9.30 बजे गांव रामपुर जागीर से डेढ़ किमी दूर एक ऑल्टो नंबर पीबी 47 बी 0850 पर सवार चार युवकों ने गाड़ी बीच सड़क में खड़ी कर उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


उन्होंने पिस्तौल निकाली और हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह पर तान दी। उन्होंने गाड़ी उन्हें सौंपने को कहा। जब मनजीत ने लुटेरों को गाड़ी सौंपने से इंकार किया तो दो लुटेरे जिनके पास पिस्तौल थी ने हवा में फायर शुरू कर दिए और कार छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने मनजीत से 2500 रुपये की नकदी भी छीन ली। एक राहगीर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो लुटेरे हवा में फायर करते हुए लूटी हुई कार को लेकर संघिया की ओर भाग निकले।


लूट में प्रयोग की गाड़ी को लुटेरे सुल्तानपुर लोधी की तरफ ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कपूरथला इंद्रबीर सिंह, एसपीडी दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लो, डीएसपी सुल्तानपुर लोधी दविन्द्र सिंह, सीआईए स्टाफ कपूरथला के इंचार्ज जसविन्द्रपाल सिंह और थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ हरप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे।

उन्होंने मौके का मुआयना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना सुल्तानपुर लोधी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed