{"_id":"1afac68d1232702683a3a2c59e9afd65","slug":"kapoorthala-woman-death-childbirth","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान महिला की मौत
अमर उजाला, कपूरथला
Updated Wed, 26 Mar 2014 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा बेगोवाल में एक महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने नर्स और उसके डॉक्टर पति पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
महिला के पति प्रदीप कुमार निवासी वार्ड नंबर चार बगोवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी कमलजीत कौर गर्भवती थी। वह डॉ. जसपाल सिंह के पास गया और कहा कि उसे कोई डाक्टर बताए जो प्रसव करा सके।
उसने कहा कि उसकी पत्नी सुरिंदर कौर और वह खुद डिलीवरी करवाते हैं। उसने प्रदीप से पत्नी को उसके घर लाने को कहा। प्रदीप कमलजीत को उसके घर ले गया। जहां कमलजीत कौर की हालत बच्चे को जन्म देने के बाद बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन
वह कमलजीत को पहले एनआरआई अस्पताल बेगोवाल और भुलत्थ अस्पताल ले गए। वहां से उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। जालंधर ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टर जसपाल सिंह और उसकी पत्नी नर्स सुरिंदर कौर की लापरवाही के कारण ही कमलजीत कौर की मौत हुई है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
महिला के पति की शिकायत पर थाना बेगोवाल पुलिस ने डॉ. जसपाल सिंह और उसकी पत्नी नर्स सुरिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सिविल सर्जन डॉ. बलबीर सिंह का कहना है कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। वह एसएमओ बेगोवाल को मामले की जांच सौंपेंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा स्वास्थ्य विभाग उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा।