{"_id":"67a78a756bad8bed6317c940eafc26c0","slug":"junior-coach-kabaddi-hssc-highcourt-recuritment","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 जूनियर कोच होंगे भर्ती, दोबारा निकलेगा विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 जूनियर कोच होंगे भर्ती, दोबारा निकलेगा विज्ञापन
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Jan 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में अभी खो-खो और कबड्डी के जूनियर कोच के पद नहीं भरे जाएंगे। हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
हलफनामे में कहा गया है कि खो-खो और कबड्डी के जूनियर कोच के 40 पदों को भरने के लिए पूर्व में जारी विज्ञापन वापस ले लिया है। इस नियुक्ति प्रक्रिया के लिए दो महीने के अंदर नए सिरे से विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व आयोग ने जूनियर कोच के पदों को भरने के लिए जुलाई 2013 में विज्ञापन जारी किया था। इस विज्ञापन के मुताबिक इन पदों पर नियुक्तियां और साक्षात्कार प्रक्रिया 6 जनवरी तक पूरी की जानी थी।
विज्ञापन
कंबाइंड डिप्लोमा कोर्स का है पेच
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले 28 अभ्यर्थियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अभ्यर्थियों को इस नियुक्ति प्रक्रिया के अयोग्य करार दिया था।