फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   jumped from the fourth floor of the mall

मॉल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दी

Wed, 02 Oct 2013 10:52 PM IST
अमर उजाला, लुधियाना
अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 02 Oct 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
jumped from the fourth floor of the mall
फिरोजपुर रोड स्थित सिल्वर आर्क मॉल की चौथी मंजिल से बुधवार की दोपहर छलांग लगा कर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान 33 वर्षीय संदीप कुमार के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत थाना डिवीजन नंबर पांच के प्रभारी धर्मपाल समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन


मृतक के रिश्तेदार हनी का कहना है कि आनंद नगर निवासी संदीप मानसिक तौर पर परेशान था। उसकी एक बाजू नहीं थी, उसके पास कोई काम भी नहीं था। इसी परेशानी में आकर उसने मॉल की चौथी मंजिल पर पहुंच कर छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले संदीप ने अपने रिश्तेदार को फोन कर बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि जैसे ही वह मॉल बिल्डिंग से नीचे गिरा, वहां के सुरक्षा कर्मी उसे उठा कर बेसमेंट में ले गए और सारा खून इत्यादि भी साफ कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी धर्मपाल ने कहा कि  मॉल के सुरक्षा कर्मियों से पूछा गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि नीचे गिरने पर उसकी कुछ सांसें चल रही थी, उसे प्राथमिक चिकित्सा के लिए नीचे ले गए और तुरंत एंबुलेंस 108 को इसकी सूचना दी।


एंबुलेंस के स्टॉफ ने जांच के बाद साफ किया कि संदीप की मौत हो चुकी है। मृतक विवाहित था, परिवार में उसकी पत्नी एवं एक साल का बच्चा भी है। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed