{"_id":"6a7c61b7dc8fd8930a0b148d","slug":"youth-missing-kidnapping-case-registered-firozpur-news-c-68-1-fzr1002-105359-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: युवक लापता, अपहरण का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: युवक लापता, अपहरण का मामला दर्ज
Wed, 12 Aug 2026 05:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। गांव ढंडी खुर्द से एक नवविवाहित युवक विक्रम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। चार अगस्त की रात घर से निकले विक्रम की पत्नी ने फोन पर बातचीत के दौरान उसे मुझे मत मारो कहते सुना, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
परिवार को आशंका है कि विक्रम की हत्या कर शव ड्रेन में फेंका गया है। परिजन खुद ड्रेन में उतरकर उसकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने विक्रम के पिता के बयानों के आधार पर राहुल, आकाश और अजय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। जलालाबाद सिटी थाना के थाना प्रभारी मोहित धवन ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। विक्रम चार अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे दोस्तों के फोन आने के बाद घर से निकला था। उसकी शादी करीब डेढ़ माह पहले ही हुई थी।