फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth dies due to drug overdose: Smugglers demand action

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत मामला : तस्करों पर कार्रवाई की मांग

Sun, 02 May 2021 10:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drug overdose: Smugglers demand action
जिले के गांव जलालेआना में चार दिन पहले नशे की ओवरडोज से 25 वर्षीय अमरिंदर सिंह उर्फ कैप्टन नामक युवक की मौत से परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। इस मामले में पीड़ित परिवार ने गांव के ही एक नशा तस्कर को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है जो सरेआम नशे की सप्लाई कर रहा है। परिवार ने उक्त तस्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जलालेआना के जसपाल सिंह और सरबजीत कौर के इकलौते बेटे की मौत के बाद गांववासियों ने भी इन तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। रविवार को आम आदमी पार्टी के विधायक कुलतार सिंह संधवां भी मृतक के घर पर पहुंचे और इस मामले में आवाज बुलंद करने का भरोसा दिया। विधायक संधवां ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पिछली अकाली सरकार के समय से भी ज्यादा नशा बिक रहा है। मृतक की मां सरबजीत कौर ने कहा कि उसका बेटा पिछले दो साल से गलत संगत में था। उनके गांव में एक व्यक्ति सरेआम नशे की सप्लाई कर रहा है। घटना वाले दिन उनका बेटा खेत में चारा लेने गया था लेकिन उस दिन उक्त नशा तस्कर ने उनके बेटे को नशा उपलब्ध करवाया जिसकी ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। उन्होंने मांग रखी है कि उक्त तस्कर पर कार्रवाई की जाए ताकि गांव के बाकी युवाओं को मौत के मुंह में जाने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed