फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth Akali Dal burnt effigy of Dharmasot in abohar

यूथ अकाली दल ने फूंका धर्मसोत का पुतला

Wed, 02 Sep 2020 06:03 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Youth Akali Dal burnt effigy of Dharmasot in abohar
अबोहर में साधू सिंह का पुतला फूंकते यूथ कार्यकर्ता। - फोटो : ABOHAR
अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के वजीफा घोटाला के विरोध में यूथ अकाली दल के जिला फाजिल्का शहरी के अध्यक्ष हरबिंदर सिंह हैरी की अगुवाई में बुधवार को सदर बाजार चौक पर कैबिनेट मंत्री साधू सिंह धर्मसोत का पुतला फूंका गया। इससे पूर्व नेहरू पार्क से बाजार नंबर 12 तक रोष मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

अकालियों ने आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए वजीफे के करोड़ों रुपये हड़प कर लिए हैं। विभागीय मंत्री साधू सिंह धर्मसोत इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मंत्री पद से हटाने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर सर्कल अबोहर के प्रधान रविदीप सिंह धालीवाल व सर्कल खुइयां सरवर के प्रधान सुखजिंदर सिंह, हल्का प्रधान शंटी संधू, उपप्रधान सुखजिंदर ढिल्लो, सर्कल प्रधान यूथ हरमीत ढिल्लो मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed