{"_id":"5f91bf9b8ebc3ec5ed5ab65c","slug":"young-man-and-his-grandfather-arrested-for-murder-after-raping-a-child-hoshiarpur-news-pkl3918198181","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में युवक और उसका दादा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में युवक और उसका दादा गिरफ्तार
Thu, 22 Oct 2020 10:51 PM IST
पंजाब ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होशियारपुर के टांडा पुलिस ने युवक सुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें कि बुधवार को छह वर्षीय बच्ची का अधजला शव एक गांव की हवेली से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
मामले में पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी मजदूर ने थाना टांडा में दी शिकायत में कहा है कि जलालपुर का युवक सुरप्रीत सिंह बुधवार को दोपहर उनकी छह साल की बेटी को बिस्कुट देने के बहाने ले गया था और उसके बाद वह घर नहीं लौटी।
विज्ञापन
देर शाम उसका अधजला शव गांव के ही एक आढ़ती की हवेली से मिला। टांडा पुलिस ने धारा 302, 376, 201 और पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन